ब्रेकिंग

वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत 19 नवंबर को जरिता जैतफलांग का रायगढ़ आगमन

 

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार देशभर में संचालित *वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान* के अंतर्गत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की सह प्रभारी श्रीमती जरिता जैतफलांग जी का 19 नवंबर 2026, गुरुवार को रायगढ़ आगमन हो रहा है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्रीमती जैतफलांग दोपहर 2 बजे रायगढ़ पहुंचेंगी। इसके पश्चात शाम 4 बजे वार्ड क्रमांक 34, जूटमिल क्षेत्र में आयोजित बूथ स्तरीय जनचौपाल-संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर स्थानीय नागरिकों एवं कांग्रेसजनों से संवाद करेंगी। वहीं शाम 6 बजे वार्ड क्रमांक 4, ईशानगर में आयोजित बूथ स्तरीय जनचौपाल-संवाद कार्यक्रम में सहभागिता करेंगी। उनका रात्रि विश्राम रायगढ़ में ही निर्धारित है।

इन जनचौपाल-संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से अभियान के उद्देश्यों, मतदाता सूची से जुड़े विषयों, मताधिकार की सुरक्षा तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में आम नागरिकों की भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान बूथ स्तर पर संगठन की भूमिका और अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के संबंध में भी संवाद होगा।

जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ द्वारा उक्त कार्यक्रमों की तैयारियां की गई है। संबंधित ब्लॉक, मंडल एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों सहित कांग्रेसजनों से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थलों में उपस्थित रहने की अपेक्षा की गई है।