
पुसौर शशि भूषण गुप्ता लक्ष्य न्यूज़

।मिली जानकारी के अनुसार मां मंगला कॉलेज लोहरसिंह पुसौर रायगढ़ के D.El.Ed के विद्यार्थी D.El.Ed 2023-25 की पढ़ाई पूर्ण कर चुके हैं जब विद्यार्थियों ने मार्कशीट एवं टीसी लेने कॉलेज पहुंचे तो उनको अतिरिक्त शुल्क लाने को कहा गया। उन विद्यार्थियों का कहना है कि SCERT द्वारा निजी 

महाविद्यालय में D.El.Ed का प्रतिवर्ष शुल्क 19000 रू निर्धारित की गई है जिसे सभी विद्यार्थी पटा चुके हैं, किंतु कॉलेज प्रबंधन एवं यहां के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा मार्कशीट एवं टी.सी. देने के एवज में अतिरिक्त धनराशि की मांग की जा रही है बाध्य होकर विद्यार्थियों ने कलेक्टर रायगढ़ को उचित कार्यवाही हेतु मांग की है ।




