ब्रेकिंग

एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों का पंजीयन सर्वोच्च प्राथमिकता, अधिकारी गंभीरतापूर्वक कार्य करें-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के दिए निर्देश कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं में राज्य स्तर पर जिले की रैंकिंग को शीर्ष स्थान पर लाने के लिए संबंधित अधिकारी गंभीरतापूर्वक कार्य करें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए कहा कि समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों के पंजीयन कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसे सर्वोच्च प्राथमिकता में रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक पात्र किसान का पंजीयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को धान एवं अन्य खरीफ फसलों की बिक्री में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने सभी एसडीएम को नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मैदानी अमला घर-घर जाकर ऐसे किसानों से संपर्क स्थापित कर पंजीयन कार्य पूर्ण करे, जिनका अभी तक किसी कारणवश एग्रीस्टेक पोर्टल में फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पाया है।

कलेक्टर ने बताया कि एग्रीस्टैक पोर्टल किसानों के लिए एक डिजिटल डेटाबेस है, जिसमें उनकी भूमि, फसल, बीमा और पहचान संबंधी सभी सूचनाएँ सुरक्षित रहती हैं। यह पोर्टल किसानों को डिजिटल पहचान प्रदान करता है और शासन को किसान-केंद्रित योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में सहायता करता है। उन्होंने कहा कि किसान कॉमन सर्विस सेंटर या धान खरीदी केंद्रों में जाकर अपना पंजीकरण अवश्य कराएँ।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)