ब्रेकिंग

विशेष वृहद स्वास्थ्य शिविर का क्या गया आयोजन

 

लक्ष्य न्यूज़  दिनांक 25.10.2025 को पारेमेर ग्राम पंचायत में कलेक्टर महोदय की निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अनिल जगत के निर्देशन में साथ ही की विकास खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बी एल भगत के कुशल मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत पारेमेर में बृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 206 लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया जिसमें 42 गर्भवती माता का भी जांच शामिल है साथ ही प्रसव पश्चात वाली 10 महिलाओं का भी जांच विशेष चिकित्सा अधिकारियों के द्वारा किया गया उक्त स्वास्थ्य शिविर में 30 वर्ष से अधिक उम्र के 80 लोगों का शुगर एवं बीपी जांच किया गया साथ ही ब्लड ग्रुपिंग मलेरिया जांच मोतियाबिंद जांच एवं सिकल सेल के 42 लोगों का स्क्रीनिंग किया गया जिसमें एक पॉजिटिव केस प्राप्त हुआ उक्त स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर आदर्श शर्मा, डॉक्टर दीपशिखा भारतेंदु, डॉ रामानंद चौधरी, बीपीएम श्री आनंद मिरी एवं क्षेत्र के सेक्टर सुपरवाइजर एवं स्वास्थ्य विभाग के समस्त महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता साथ ही सी एच ओ एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा।

बीएमओ भगत सर ने बताया कि इस प्रकार के और भी शिविर विकास खंड के अंदरूनी क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे ताकि अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाई जा सके और कोई भी स्वास्थ्य सेवा से वंचित ना रहे।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)