
लक्ष्य न्यूज,अशोक सारथी धौंराभांठा:- जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत धौंराभांठा खेल मैदान में आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2025 की दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन 4 नवंबर 2025 को हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ हुआ। दो दिवसीय इस आयोजन में ब्लॉक के 9 ग्राम पंचायतों से आए प्रतिभागियों ने तन,मन और उत्साह से भाग लेकर खेल भावना का परिचय दिया। पूरे प्रतियोगिता में तीन संकुल केन्द्र धौंराभांठा, टांगरघाट, खुरूषलेंगा से प्रतिभागियों ने भाग लिया था।

द्वितीय दिवस में सभी खेलों के सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले आयोजित किए गए। शाम 5 बजे हुए पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विवेक बेहरा पूर्व बीडीसी, यशपाल बेहरा उपसरपंच, हेमसागर सिदार सरपंच प्रतिनिधि, ओमप्रकाश बेहरा युवा बीडीसी, राजेश गुप्ता जिला महामंत्री भाजपा, सेवक राम डनसेना संकुल प्राचार्य धौंराभांठा, दिनेश चौधरी प्राचार्य आदर्श स्कूल धौंराभांठा, अनंत राम राठिया सरपंच व अनिल साव उपसरपंच झरना, श्रीमती सुकांति सिदार सरपंच धौंराभांठा, श्रीमती सविता सिदार सरपंच आमगांव, श्रीमती भगवती विजय राठिया सरपंच जांजगीर, तिरथ प्रसाद राठिया सरपंच टांगरघाट, संजय राठिया सरपंच प्रतिनिधि केशरचुंआ, मंच संचालन में व्याख्याता सुनील कुमार गुप्ता एवं शिक्षक विनोद गुप्ता एलाउंसर सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

*प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी एवं परिणाम…*
100 मीटर दौड़ बालक वर्ग:- राजू भट्ट लिबरा प्रथम, सूरज भगत द्वितीय एवं रितुधर यादव – तृतीय स्थान एवं 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में उमा राठिया लिबरा प्रथम, हेमलता राठिया धौंराभांठा द्वितीय एवं अंजलि सिदार धौंराभांठा तृतीय स्थान प्राप्त की।
लंबी कूद बालक वर्ग में सत्यम सरसमाल प्रथम स्थान वहीं बालिका वर्ग में मीरा राठिया टांगरघाट प्रथम रही।
फुगड़ी बालिका वर्ग में रोशनी चौधरी धौंराभांठा– प्रथम स्थान पर विजयी रही।
800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में राजू भट्ट लिबरा प्रथम स्थान एवं बालिका वर्ग में हेमलता राठिया धौंराभांठा प्रथम स्थान प्राप्त किया।
खो-खो प्रतियोगिता बालक वर्ग में आमगांव प्रथम स्थान एवं बालिका वर्ग में लिबरा – प्रथम स्थान प्राप्त किया।
रस्साकशी प्रतियोगिता बालक वर्ग में धौंराभांठा प्रथम एवं बालिका वर्ग में टांगरघाट – प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बैडमिंटन प्रतियोगिता 15–20 आयु वर्ग में राहुल धौंराभांठा प्रथम एवं 21–35 आयु वर्ग में करन नाग लिबरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में आमगांव टीम – प्रथम स्थान एवं धौंराभांठा द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कबड्डी प्रतियोगिता बालक वर्ग में झरना – प्रथम एवं जांजगीर द्वितीय स्थान प्राप्त किया वहीं बालिका वर्ग में धौंराभांठा प्रथम एवं सारसमाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
कार्यक्रम के अंत में सांसद खेल झंडा को ससम्मान उतारकर खेल प्रभारी को सौंपा गया। आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागियों, शिक्षकगणों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
यह दो दिवसीय आयोजन ग्रामीण अंचल के युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करने में मील का पत्थर साबित हुआ।




