ब्रेकिंग

एनएसएस राज्य समीक्षा बैठक में शहीद नंदकुमार पटेल विवि के अधिकारी हुए शामिल एनएसएस गतिविधियों का करें व्यवस्थित रूप से संचालन – डॉ. नीता बाजपेई

 

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़ । प्रदेश की राजधानी रायपुर के रविशंकर विश्व विद्यालय में छत्तीसगढ़ के विभिन्न विश्वविद्यालय से आए हुए कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला संगठकों की समीक्षा बैठक लेकर उन्हें अपने-अपने जिले में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम व गतिविधियों को कुशलतापूर्वक संचालित करने तथा कार्यक्रम अधिकारियों के साथ तालमेल बनाते हुए शासन की मंशा के अनुरूप राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों की प्रतिभा का समाज सेवा के क्षेत्र में भरपूर उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया ।

छत्तीसगढ़ के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थान पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में संपन्न राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. नीता बाजपेयी ; रविशंकर विवि कार्यक्रम समन्वयक डॉ. गजपाल एवं विभिन्न विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक मनोज सिन्हाअटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर प्रवीण मिश्रा गुरु घसीदास विश्वविद्यालय एस एन पांडे संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा जैनेंद्र कुमार दीवान हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग डॉ. संजीवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय रायपुर डॉ.डी.एस. रघुवंशी जी एसवीटीयू डॉ .रविंद्र कौर चौबे शहीद नंदकुमार पटेल वि. वि. रायगढ़, जिला संगठक भूपेंद्र कुमार पटेल जांजगीर चांपा, भोजराम पटेल रायगढ़ वाई.के. तिवारी कोरबा, सहित अलग-अलग जिला से आए हुए अधिकारियों की बैठक में उन्हें एनएसएस के कार्यक्रम व गतिविधियों के संचालन हेतु दिशा निर्देश दिया गया तथा कार्यक्रमों के संचालन संदर्भ में व्यावहारिक समस्याओं की जानकारी भी ली गई एवं इनक समाधान की दिशा मे अहम सुझाव दिये गए ।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)

 

समीक्षा बैठक में इन विषयों पर की गई अहम चर्चा 

राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में विश्वविद्यालय वार वित्तीय अनुदान के आहरण की जानकारी, आगामी राज्य स्तरीय विशेष शिविर के संदर्भ में चर्चा, विश्वविद्यालय में जिलावार संपन्न विशेष शिविरों की वर्तमान स्थिति तथा विभिन्न कार्यक्रमों व आयोजनों का प्रतिवेदन समय पर भेजने, कार्यक्रम व योजनाओं की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से तत्काल उच्च अधिकारियों को प्रेषित करने जैसे अहम विषयों पर राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में चर्चा की गई। समीक्षा बैठक के दौरान यूनिसेफ के डाटा प्रोग्रामिंग कंप्यूटर विशेषज्ञ वैभवी द्वारा एनएसएस के कार्यक्रम व गतिविधियों को ऑनलाइन सबमिट करने तथा अपने गतिविधियों को प्रदर्शित करने के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया ।