ब्रेकिंग

बरमकेला–सारंगढ़ मार्ग पर सड़क हादसा, बाल-बाल बचे यात्री

 

लक्ष्य न्यूज़  बरमकेला से सारंगढ़ के बीच स्थित जंगल क्षेत्र में आज एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। घटना के समय वाहन तेज गति में बताया जा रहा है, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।

हादसे में कार सवार लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। राहत की बात यह रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)

बताया जा रहा है कि जंगल क्षेत्र में सड़क संकरी होने और मोड़ अधिक होने के कारण इस तरह की घटनाओं की आशंका बनी रहती है। प्रशासन से इस मार्ग पर सतर्कता बढ़ाने और सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग की जा रही है।