ब्रेकिंग

अक्टूबर से नया सड़क बनाने की आश्वासन से हुआ आन्दोलन समाप्त

 

राबर्टसन (9 जून) भालूनारा से राबर्टसन रेल्वे स्टेशन तक की जर्जर सड़क को लेकर प्रभावित गांवों के ग्रामीणों के द्वारा आन्दोलन किया गया था । जिसमें नया सड़क बनाने की आश्वासन मिलने के बाद आन्दोलन को समाप्त किया गया है ।    ग्राम भालूनारा चौक से ग्राम नवागांव, पामगढ़ चौक, छोटेडूमरपाली, बड़ेडूमरपाली व अम्बेडकरनगर होते हुए राबर्टसन रेल्वे स्टेशन तक आड़ानी कम्पनी के द्वारा ट्रकों के माध्यम से कोयला की ढुलाई कि जा रही है । जिस कारण सड़क की हालत काफी खराब हो गई है । इस गंभीर समस्या को लेकर आज दिनांक 9 जून को सुबह से ही प्रभावित गांवों के ग्रामीणों द्वारा विधिवत सूचना कर ग्राम नवागांव चौक पर अनिश्चित कालीन आन्दोलन किया जा रहा था । जिसमें स्थानीय विधायक उमेश पटेल भी शामिल हुए । खरसिया SDM श्री तिवारी के नेतृत्व में आड़ानी कम्पनी के द्वारा नया सड़क बनाने का आश्वासन दिया गया है ।

आन्दोलन में शामिल हुए विधायक उमेश पटेल

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)

 

जर्जर सड़क को लेकर स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा अनिश्चित कालीन आन्दोलन किया जा रहा था । जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा विधायक उमेश पटेल को दी गई थी । जिस पर विधायक उमेश पटेल आन्दोलन स्थल पहुंच कर ग्रामीणों को समर्थन किए । आन्दोलन स्थल पर ग्रामीण व विधायक उमेश पटेल से बात चीत करने के लिए खरसिया के एसडीएम प्रवीण तिवारी अपने साथ आड़ानी कम्पनी के कर्मचारीयों को लेकर आए । जहां विधायक उमेश पटेल ने ग्रामीणों की मांग जर्जर सड़क को नया बनाने की बात कही गई । जिस पर खरसिया एसडीएम के पहल पर आड़ानी कम्पनी के कर्मचारीयों नें अगामी 12 जून बुधवार को बरसात में चलने लायक भालूनारा से राबर्टसन तक की सड़क को रिपेयरिंग में डब्लू.एम.एम. करने व अक्टूबर माह में सड़क को नया बनाने की लिखित आश्वासन विधायक उमेश पटेल को देने की बात कही गई । जिस पर विधायक उमेश पटेल ने अधिकारीयों से कहा है कि यह आश्वासन अंतिम है । इस पर किसी भी प्रकार की धोखा नहीं होना चाहिए । जिसके बाद आन्दोलन को समाप्त किया गया गया है ।