ब्रेकिंग

रायगढ़-ओडिसा बॉर्डर टपरिया पर मारपीट, 100 के खिलाफ अपराध दर्ज मारपीट का मामला

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़,19 जनवरी । रायगढ़-ओडिसा बॉर्डर पर अवैध वसूली को लेकर ट्रांसपोर्टरों और वाहन मालिकों को बीच मारपीट हुई है। बताया जा रहा है 18 जनवरी की रात ओडिसा के ट्रांसपोर्टरों ने रायगढ़ के वाहन मालिकों और यूनियन सदस्यों खूब मारा। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मामले की सूचना पर 100 से अधिक लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज के बाद मिर्ची स्प्रे छिड़कर पिटाई की है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

[1/19, 11:37 AM] rajesh sharma78073: अवैध वसूली किए जान पर भड़के ट्रांसपोर्टर्स

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)

 

जानकारी के मुताबिक, रविवार की शाम को रायगढ़ और ओडिसा बॉर्डर पर ओडिसा की गाड़ियों से अवैध वसूली की जा रही थी। इसी दौरान माहौल बिगड़ गया और ओडिसा से आए कुछ ट्रांसपोर्टर्स व उनके समर्थकों ने रायगढ़ के वाहन मालिकों और यूनियन सदस्यों पर अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज के बाद मिर्ची स्प्रे छिड़ककर मारपीट की है। जिसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ। रायगढ़ से भी काफी संख्या में यूनियन के सदस्य मौके पर पहुंच गए। तब तक मामले की सूचना तमनार पुलिस को लग चुकी थी। ऐसे में पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा के लिहाज से माहौल को शांत कराया। इसके बाद रात में दोनों ओर से आने-जाने वाली वाहनों को रोक दिया और एक पक्ष ने तमनार थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

100 से अधिक लोगों पर FIR दर्ज

[1/19, 11:37 AM] rajesh sharma78073: बताया जा रहा है कि मामले में घनश्याम उर्फ बंटी डालमिया, गोपाल गोयंका, धीरेन्द्र प्रधान, विपिन अग्रवाल, धनी मित्रो, तेजराम के खिलाफ नामजद समेत 100 से 140 लोगों के खिलाफ BNS की धारा के तहत अपराध दर्ज किया गया है। वहीं मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गई है।