ब्रेकिंग

एनटीपीसी लारा में देश भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया देश के 77वें गणतब्त्र दिवस

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़ 77वें गणतन्त्र दिवस की अवसर पर एनटीपीसी लारा में कार्यकारी निदेशक श्री अनिल कुमार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर श्री अनिल कुमार द्वारा एक प्रेरणादायक भाषण दिया गया जिसमें उन्होंने लारा परियोजना की विशेष उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, डीजीआर सुरक्षा व श्री स्वामीनारायण गुरुकुल स्कूल के बच्चों द्वारा परेड में भाग लेकर सलामी दी गई। श्री अनिल कुमार ने अपनी उद्बोधन में बताया इस वित्त वर्ष में लारा परियोजना ने बिजली उत्पादन के आधार पर एनटीपीसी में दूसरी स्थान पर है, और वित्त वर्ष अंत तक 1 नंबर स्थान हासिल करेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को शॉल एवं गुलाब के साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्री केशब चन्द्र सिंहा राय, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), श्री अशोक कुमार मिश्र, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं ईंधन प्रबंधन), श्री हेमंत पवगी, महाप्रबंधक (परियोजना), श्री जाकिर खान, विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन), सभी विभगाध्यक्ष, कर्मचारी यूनियन एवं कार्यपालक संघ के प्रतिनिधि, साथ ही श्रीमती अनुराधा शर्मा, अध्यक्षा, प्रेरिता महिला समिति, एवं समिति की पदाधिकारीगण, सीआईएसएफ़ की उप कमांडेंट, श्री महावीर सिंह कर्मचारी व उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

गणतंत्र दिवस का जश्न मनाने के लिए बाल भवन,स्टेप्पिंग स्टोन स्कूल, श्री स्वामीनारायण गुरुकुल स्कूल एवं साशकीय स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत करके सबको देशभक्ति के रंगों में रंग दिया। इसके बाद कर्मचारियों को मेरिटोरियस अवार्ड्स, पावर एक्सेल अवार्ड, वर्ष के उत्कृष्ठ कर्मचारी एवं मानवीयता पुरस्कार से सम्मानित किया, जिन्होंने पूरे वर्ष अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। साथ ही बेहतर प्रदर्शन करनेवाले संविदा श्रमिकों को भी पूरस्कृत किया गया।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)

गणतन्त्र दिवस के मौके पर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) श्री केशब चन्द्र सिंहा राय द्वारा परियोजना के सेवा भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया एवं बाल भवन में श्रीमती अनुराधा शर्मा, अध्यक्षा, प्रेरिता महिला समिति द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।