ब्रेकिंग

जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय नगेंद्र नेगी व शाखा यादव प्रारंभिक प्रशिक्षण व अभिमुखीकरण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे

 

कांग्रेस अध्यक्ष मान.मल्लिकार्जुन खड़गे व नेता प्रतिपक्ष मान.राहुल गांधी रहेंगे मौजूद

 

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़ 4 फरवरी

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव माननीय के सी वेणुगोपाल ने संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत रायगढ़ जिला कांग्रेस ग्रामीण/शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में नगेंद्र नेगी एवं शाखा यादव की नियुक्ति पर हार्दिक बधाई प्रेषित कर बताया कि माननीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की अध्यक्षता एवं माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में, पार्टी आपसे यह अपेक्षा करती है कि आप कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, पार्टी संगठन को मतदान केंद्र स्तर तक मजबूत करने तथा जनता से जुड़े मुद्दों को उचित मंचों पर प्रभावी ढंग से उठाने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

 

उन्होंने पत्र प्रेषित कर यह भी बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने निर्णय लिया है कि नव-नियुक्त अध्यक्षों को दो स्तरों की अनिवार्य प्रशिक्षण प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके अंतर्गत एक दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण सह अभिमुखीकरण कार्यक्रम तथा उसके पश्चात 10 दिवसीय विस्तृत आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रारंभिक एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 फ़रवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। प्रेषित पत्र में उन्होंने कहा कि यह बताते हुए मुझे प्रसन्नता हो रही है कि माननीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी एवं माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी ने इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर मार्गदर्शन देने हेतु अपनी सहमति प्रदान की है।

कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए के सी वेणुगोपाल ने बताया कि जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा तथा तमिलनाडु के सभी जिला/शहर कांग्रेस कमेटियों के सभी नवनियुक्त अध्यक्ष मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026 को प्रातः 10:30 बजे इंदिरा भवन, कोटला मार्ग पर एक दिवसीय प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित हो रहे है यह कार्यक्रम सायं 7:00 बजे तक चलने की संभावना है। ए आई सी सी महासचिव द्वारा सादर शुभकामनाओं सहित जिला कांग्रेस ग्रामीण एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष द्वय नगेंद्र नेगी एवं शाखा यादव को प्रेषित पत्र की जानकारी मीडिया को जिला कांग्रेस प्रवक्ता विनोद कपूर ने दी।