
लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़, 4 फरवरी 2026/ राज्य शासन की मंशानुरूप तथा कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिले के शिक्षित, प्रशिक्षित एवं तकनीकी युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) रायगढ़ में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन आगामी 9 फरवरी सोमवार को किया जा रहा है। यह मेला जिले के युवाओं के लिए सीखते हुए कमाने और उद्योगों से सीधे जुड़ने का एक सुनहरा अवसर प्रदान कर सकता है।

प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके अंतर्गत युवाओं को वास्तविक औद्योगिक परिवेश में व्यावहारिक प्रशिक्षण, कार्य-अनुभव एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं। इस मेले के माध्यम से जिले के आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक एवं अन्य तकनीकी एवं गैर-तकनीकी योग्यताधारी युवाओं को सीधे उद्योगों में अप्रेंटिसशिप एवं भविष्य के रोजगार से जोड़ा जाएगा।

212 रिक्त पदों पर होगा प्रत्यक्ष चयन
प्रशिक्षण अधिकारी ने बताया कि मेले के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों द्वारा कुल 212 रिक्त पदों पर प्रत्यक्ष साक्षात्कार के माध्यम से चयन की प्रक्रिया की जाएगी। इसमें जिंदल साउथ वेस्ट (जेएसडब्ल्यू) द्वारा फिटर, वेल्डर, कोपा, टर्नर, कारपेंटर एवं पेंटरय हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा इलेक्ट्रीशियन, फिटर, बीएससी केमिस्ट्री एवं बीए सोशियोलॉजीय एमएसपी जामगांव के लिए फिटर, इलेक्ट्रीशियन एवं वेल्डरय आरकेएम पावर जनरेशन लिमिटेड द्वारा कोपाय आर आर एनर्जी लिमिटेड में फिटरय श्री बजरंग मोटर्स रायगढ़ में डीजल मैकेनिक, फिटर एवं वेल्डरय जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड में टेक्नीशियन तथा सुमन इंड एग्रो प्राइवेट लिमिटेड में किसी भी स्नातक, इंजीनियरिंग डिप्लोमा एवं आईटीआई कोपा योग्यताधारी युवाओं के लिए अवसर उपलब्ध होंगे।
[2/4, 7:15 PM] rajesh sharma78073: प्रशिक्षण के साथ मिलेगा निर्धारित स्टाइपेंड
प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान भारत सरकार द्वारा निर्धारित स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। इससे युवाओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ आर्थिक संबल भी प्राप्त होगा। यह योजना युवाओं की कौशल दक्षता बढ़ाने, उन्हें उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने तथा भविष्य में स्थायी रोजगार की संभावनाओं को मजबूत करने में सहायक हो सकता है।
मेले के साथ-साथ रीजनल डायरेक्टरेट ऑफ स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप एवं नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तत्वावधान में नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा। इस कार्यशाला में जिले के समस्त उद्योगों के प्रतिनिधि, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायगढ़ तथा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के अधिकारी सहभागिता करेंगे। कार्यशाला का उद्देश्य उद्योगों को अप्रेंटिसशिप से जोड़कर स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा देना है।
प्रत्येक तीन माह में होता है आयोजन
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन प्रत्येक जिले में तीन माह में एक बार, तथा प्रत्येक माह के द्वितीय सोमवार को नियमित रूप से किया जाता है, जिससे युवाओं को निरंतर रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध हो सकें। जिला प्रशासन एवं रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग ने जिले के सभी पात्र एवं इच्छुक युवाओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि को आईटीआई रायगढ़ पहुंचकर इस रोजगारोन्मुखी पहल का अधिकतम लाभ उठाएं। प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिसशिप से संबंधित विस्तृत जानकारी आईटीआई रायगढ़ की वेबसाइट से अथवा संस्था में सीधे संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।




