ब्रेकिंग

स्काई पावर में भक्ति पूर्ण माहौल में हनुमान मंदिर का मनाया गया स्थापना दिवस अखंड रामायण पाठ हवन पूजन के साथ हुआ दिव्य आयोजन

लक्ष्य  न्यूज़  रायगढ़ स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड के संयंत्र परिसर में दिनांक 11/06/2025 को अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ श्री हनुमान मंदिर की 10वां स्थापना दिवस मनाया गया । इस पावन अवसर पर पूरे संयंत्र में धार्मिक वातावरण व्याप्त रहा। कार्यक्रम की शुरुआत अखंड रामायण पाठ से हुई, जो संपूर्ण दिन भर चला और सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने सामूहिक रूप से भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया ।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा हवन और पूजन, जिसे कंपनी के प्रबंध निदेशक  विकास अग्रवाल जी ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया ।  अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से न केवल कार्यस्थल का वातावरण पवित्र और सकारात्मक होता है, बल्कि सभी कर्मचारियों के बीच एकता, ऊर्जा और समर्पण की भावना भी प्रबल होती है ।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)

पूरे आयोजन के दौरान भक्ति संगीत, मंत्रोच्चार और श्रीराम नाम के संकीर्तन से वातावरण गूंजता रहा। उपस्थित सभी कर्मचारियों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया और आयोजन को सफल बनाया ।

कार्यक्रम के समापन पर विशेष आरती एवं प्रसाद वितरण हुआ, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों और अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ।

कंपनी प्रबंधन ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कर्मचारियों और आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई ।