ब्रेकिंग

IRISI इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल में वार्षिक उत्सव समारोह अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़ IRIS प्राइमरी इंग्लिश मीडियम स्कूल  में वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया  इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सुषमा प्रकाश नायक उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में अनिल शुक्ला (पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष), शाखा यादव (वर्तमान जिला अध्यक्ष) तथा वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद रंजना कमल पटेल ( पूर्व पर्सद)  विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों—नृत्य, गीत एवं नाट्य प्रस्तुतियों—ने सभी का मन मोह लिया और तालियों की गूंज से पूरा परिसर आनंदमय हो उठा।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)

अपने उद्बोधन में सुषमा  प्रकाश नायक जी ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास, प्रतिभा और व्यक्तित्व विकास को नई दिशा देते हैं। उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना की।

अनिल शुक्ला जी ने विद्यालय की संचालिका श्रीमती रिंकी पांडेय जी एवं समस्त स्टाफ को विशेष बधाई देते हुए कहा कि कोरोना काल जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में, जब अनेक बड़े विद्यालय बंद हो गए, तब भी रिंकी मैम ने साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ विद्यालय को निरंतर आगे बढ़ाया। यह उनकी नेतृत्व क्षमता और समर्पण का श्रेष्ठ उदाहरण है।

वर्तमान जिला अध्यक्ष शाखा यादव  ने बच्चों को आशीर्वचन देते हुए अपने बचपन की स्मृतियों को साझा किया और कहा कि विद्यालय जीवन ही भविष्य की मजबूत नींव तैयार करता है। उन्होंने बच्चों को मेहनत, अनुशासन और संस्कारों के महत्व पर विशेष बल दिया।

अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।