ब्रेकिंग

रायगढ़ भगवान श्री परशुराम मंदिर में हर्षोल्लास के साथ हुआ होली मिलन समारोह

 

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़ ब्राह्मण सेवा समिति के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा  मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति की अध्यक्ष मीरा विजय शर्मा के नेतृत्व में भगवान श्री परशुराम मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति के सभी पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।महिला मंडल सभी का भरपूर योगदान रहा जिसमें सर्व ब्राह्मण समाज शहर के गणमान्य नागरिक एवं रायगढ़ महापौर  और जनप्रतिनिधि सभी की भरपूर उपस्थिति रही जिसमें समाज के सचिव आदित्य शर्मा उपाध्यक्ष अमित शर्मा कोसा अध्यक्ष अरविंद शर्मा का भरपूर योगदान रहा

इस अवसर पर सभी समाजबंधुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे तथा सामाजिक एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में भक्ति संगीत, होली गीत तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी आनंदमय बना दिया।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)

अध्यक्ष प्रवीण शर्मा  ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को एकजुट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं महिला समिति की अध्यक्ष मीरा विजय शर्मा ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज में प्रेम, सौहार्द और सहयोग की भावना बनाए रखने का संदेश दिया पूर्व अध्यक्ष विजय वीरभान शर्मा ने सभी को आभार प्रकट किया और कहा कि इसी तरह के समाज के सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले

कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा समाज के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। अंत में सभी ने प्रसाद ग्रहण कर एक-दूसरे को होली की बधाई दी।