ब्रेकिंग

नशे के कारोबार को संरक्षण दिए जाने के विरोध में 12फरवरी को का कांग्रेस करेगी भाजपा कार्यालय का घेराव  युवा पीढ़ी में बढ़ रही शराब गांजा अफीम हीरोइन नशीले पदार्थ सेवन की लत

 

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़ 10फरवरी छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 12अगस्त 2026 कोभारतीय जनता पार्टी द्वारा नशे के कारोबार को संरक्षण दिए जाने के विरोध में समस्त जिला मुख्यालयों में भाजपा कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किए जाने का निर्णय लिया गया है तत्संबंध में आज जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शाखा यादव के नेतृत्व वरिष्ठ कांग्रेस जनों की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक कर घेराव की रूपरेखा तय करने हेतु एक बैठक आयोजित की गई एवं घेराव की रणनीती पर गहन चर्चा हुई।

विदित हो कि दुर्ग जिले के समोदा गांव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा लगभग 10 एकड़ भूमि पर अफीम की खेती किये जाने का मामला उजागर होने से स्पष्ट हो गया है कि, राज्य की भाजपा सरकार नशे के कारोबार को संरक्षण देकर प्रदेश के युवाओं को नशे की ओर धकेलने का प्रयास कर रही है। पिछले दो वर्षों में शराब, गांजा, अफीम, हिरोईन जैसे नशे के कारण प्रदेश की युवा पीढ़ी में नशे की लत महामारी का रूप ले चुकी है। चंद पैसों के लिये सत्तासीन लोग नशे के बढ़ते कारोबार को रोकने के बजाय संरक्षण दे रहे हैं।कांग्रेस पार्टी इस घेराव प्रदर्शन सेभाजपा के छल चरित्र और चेहरे को जनता के सामने उजागर करने और दोषियों को सजा दिलाने और साय सरकार से इस्तीफे की मांग करेगी। आज के कार्यक्रम में उपस्थित रहेशाखा यादव नगेन्द्र नेगी प्रकाश नायक अनिल शुक्ला सलीम नियारिया विकास शर्मा अरुण गुप्ता विकास ठेठवार रानी चौहान राकेश पाण्डेय ,रवि पांडे नारायण घोरे संदीप अग्रवाल कन्हैया पटेल उमेश कुमार काशीराम मनमोहन गुप्ता आशुतोष चंदेल कौशिक भौमिक कानी अज्ञात खुशीराम सुनंदा सुनील आनंद प्रदीप विजय टोप्पो आशीष शर्मा देव शाहू चंद्रशेखर चौधरी अनुराग गुप्ता प्रदीप चौहान मनीष देवांगन दीपक इक्का नीरज पोद्दार स्नेहा बीनू बेगम लता खूंटे रिंकी पांडेय संजुक्ता सिंह गौरव अग्रवाल राजपूत प्रताप सिंह दीपक बी सिंग आशीष चौबे यतीश गांधी सत्यप्रकाश शर्मा तरुण गोयल अजहर हुसैन मदन महंत

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)