ब्रेकिंग

ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास मामले में फरार 5 आरोपी गिरफ्तार 🚨 आदतन बदमाश अभिषेक ठाकुर, सत्यम महंत और तीन विधि से संघर्षरत बालक थे मारपीट में शामिल

 

🚨 आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू, ईट जब्त, अटेम्प्ट टू मर्डर और आर्म्स एक्ट में कोतवाली पुलिस ने भेजा रिमांड पर

🚨 संगीन अपराधियों और आदतन बदमाशों पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी नजर, किसी को नहीं मिलेगी राहत — एसएसपी शशि मोहन सिंह

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)

 

लक्ष्य न्यूज़ 12 मार्च, रायगढ़ । रायगढ़ जिले में फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे *“ऑपरेशन तलाश”* के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो आरोपी अभिषेक ठाकुर और सत्यम महंत तथा तीन विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार दिनांक 04 मार्च 2026 की दोपहर मो. जीशान राजा (उम्र 18 वर्ष) निवासी बोईरदादर कृष्णा वाटिका कॉलोनी रायगढ़ अपने साथी *रोशन सिंह* के साथ एच.एफ. डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AA 3925 से कोतरारोड़ की ओर गए थे। दीपक किराना दुकान के पास रोशन सिंह मोबाइल पर बात करने के लिए रुके हुए थे, तभी दो लड़के (अपचारी बालक) वहां पहुंचे और “यहां क्या कर रहे हो” कहते हुए गाली-गलौज कर मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली। इसी दौरान एक्टीवा में अभिषेक ठाकुर वहां पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। मना करने पर उसने ईंट उठाकर रोशन सिंह पर हमला कर दिया और उसके अन्य साथी भी वहां पहुंचकर मारपीट करने लगे।

हमले में रोशन सिंह को सिर के पीछे, सीने और पेट में धारदार वस्तु से गंभीर चोटें आईं। घायल को पहले मेडिकल कॉलेज रायगढ़ ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया, जिसके बाद उसे मेट्रो अस्पताल रायगढ़ में भर्ती कराया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर *थाना कोतवाली रायगढ़ में अपराध क्रमांक 104/2026 धारा 296, 351(3), 115(2), 324(4), 119(1), 3(5) बीएनएस* के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी, लेकिन गिरफ्तारी के भय से सभी फरार थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन तलाश के दौरान कल बुधवार को मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम ने अभिषेक ठाकुर, सत्यम महंत तथा तीन अपचारी बालकों को पकड़ लिया। एक विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी जब्त किया गया। साक्ष्य के आधार पर मामले में *धारा 109 बीएनएस (हत्या के प्रयास) तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट* की धाराएं भी जोड़ी गईं।

गिरफ्तार आरोपियों में *अभिषेक ठाकुर पिता प्रहलाद सिंह ठाकुर उम्र 24 वर्ष निवासी सोनिया नगर कोतरारोड थाना कोतवाली जिला रायगढ़ तथा सत्यम महंत पिता सुरेन्द्र महंत उम्र 21 वर्ष निवासी तेंदुडीपा दरोगामुड़ा थाना जूटमिल जिला रायगढ़* शामिल हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

जांच में सामने आया है कि *आरोपी अभिषेक ठाकुर आदतन बदमाश किस्म का युवक है, जिसके विरुद्ध थाना कोतवाली में लूट, बलवा, आर्म्स एक्ट और मारपीट के 11 आपराधिक मामले दर्ज* हैं। इसके अतिरिक्त कोतवाली पुलिस द्वारा उसके विरुद्ध चार बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है तथा उसका नाम गुंडा बदमाश सूची में शामिल करने की प्रक्रिया की जा रही है। आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक दिलीप बेहरा एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश—

रायगढ़ जिले में गंभीर अपराध करने वाले आरोपियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। हत्या के प्रयास जैसे संगीन मामलों में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जा रहा है। आदतन बदमाशों और गुंडा तत्वों पर पुलिस की कड़ी निगरानी है और उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”*