
लक्ष्य न्यूज़ आज 12 मार्च 2026 को छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज के दिशानिर्देश पर रायगढ जिला कांग्रेस कमेटी शहर/ग्रामीण अध्यक्ष द्वय शाखा यादव और नगेन्द्र नेगी के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय घेराव कार्यक्रम रखा गया था। जो ऐतिहासिक रुप से सफल रहा।

विदित हो कि पिछले दिनों दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता के खेत मे लगभग 10 एकड़ भूमि पर प्रतिबंधित अफीम की खेती करने का खुलासा हुआ इसके बाद बलरामपुर जिले में भी भाजपा नेता के भूमि पर अफीम खेती करना पाया गया तत्पश्चात एक अन्य जगह पर भी अफीम खेती पाया गया है इससे साफ स्पष्ट होता है कि सरकार के संरक्षण और मिलीभगत से ही नशे के इस कारोबार को संरक्षण मिल रहा है तभी जाकर इतने बड़े तादाद पर प्रतिबंधित अफीम के नशे का कारोबार फल फूल रहा है। इस सूखा नशा से प्रदेश के युवाओं को नशे में धकेलने का काम सरकारी संरक्षण में ही संभव हो पा रहा है। 

इस नशे के कारोबार और घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडर के दामों में बेहताशा वृद्धि के विरोध में भाजपा कार्यालय का जबरदस्त घेराव कर भाजपा सरकार को जगाने और चेताने का काम किया गया साथ ही झूठे विकास का ढिंढोरा पीटकर अपने ही पीठ थपथपाने वाली भाजपा सरकार की इन करतूतों को जनता के सामने बेनकाब करने का काम कांग्रेस पार्टीं लगातार करेगी।
इसी तारतम्य में आज दोपहर कांग्रेस पदाधिकारीगण व कार्यकर्ताओं जिला कांग्रेस कार्यालय स्टेशन चौक पर एकत्रित होकर नगेंद्र नेगी एवं शाखा यादव के नेतृत्व में विशाल रैली निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय का घेराव करने पहुंचे जहां पहले से ही तैनात भारी पुलिस बल के रोकने के बावजूद भाजपा कार्यालय का घेराव किया गया ।
जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने बताया कि आज के कार्यक्रम का उद्देश्य यह है कि किस तरह से प्रदेश की भाजपा सरकार नशे के खेती को संरक्षण देकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने की साजिश कर रही है, एक तरफ भाजपा सरकार वैश्विक युद्ध के आड़ में गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि कर गैस की पर्याप्त स्टाक होने का दावा करती है वहीं दूसरी तरफ गैस आपूर्ति में किल्लत को बढ़ावा देते हुए कालाबाजारी को संरक्षण दे रही है । जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने बताया कि ये भाजपा सरकार हमेशा गरीबों की हितैषी होने का राग अलापते नहीं थकती है पर सच्चाई इससे परे है इन्हें गरीबों के गरीबी से कोई सरोकार नहीं है वरना प्रदेश में महंगाई ,बेरोजगारी गैस की किल्लत, मूल्य वृद्धि,नशे का कारोबार जैसे मुद्दे विद्यमान नहीं रहते । शाखा यादव ने आगे कहा कि जबसे बीजेपी सत्ता में आई है यहां के युवाओं में नशे की लत बढ़ गई है । सरकार की सारी योजनाएं खोखली साबित हो रही हैं अफीम के कारोबारी को संरक्षण प्रदान करने पर hm प्रदेश की बीजेपी सरकार से इस्तीफे की मांग करते हैं।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक प्रकाश नायक,पूर्व कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला, कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष नगेंद्र नेगी,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शाखा यादव प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण,ब्लाक कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के अध्यक्षगण, कांग्रेस संगठन के समस्त अध्यक्षों, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, इंटक,सेवादल ,महिला कांग्रेस के पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण व अन्य सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण व कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।




