ब्रेकिंग

नहरपाली में जल अर्पण दिवस का हुआ आयोजन, पानी की हर बूंद बचाने दिया गया संदेश जल संरक्षण एवं जल जीवन मिशन की दी गई जानकारी एफटीके के माध्यम से जल गुणवत्ता परीक्षण का किया गया प्रदर्शन

लक्ष्य न्यूज़ मार्च 2026/ विकासखण्ड खरसिया के ग्राम नहरपाली में जल उत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत ‘जल अर्पण दिवस’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने जल संरक्षण, जल जीवन मिशन की उपयोगिता एवं जल के सतत उपयोग के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही एफटीके के माध्यम से जल गुणवत्ता परीक्षण कर ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत नहरपाली को जल योजना का औपचारिक हस्तांतरण किया गया, जो ग्राम के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में जल को अमूल्य संसाधन बताते हुए इसके संरक्षण को प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बताया और “हर बूंद की कीमत समझें” का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर ग्रामवासियों ने जल संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। यह आयोजन न केवल जागरूकता का माध्यम बना, बल्कि ग्राम नहरपाली को जल संरक्षण के क्षेत्र में एक आदर्श ग्राम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में उभरकर सामने आया।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सतबाई छोटेलाल पटेल, जनपद अध्यक्ष खरसिया श्रीमती राम कुमारी राठिया, जनपद उपाध्यक्ष डॉ. हितेश गबेल, जनपद सदस्य (बीडीसी) श्रीमती निर्मला राजू राठिया, ग्राम पंचायत नहरपाली की सरपंच श्रीमती दिलेश्वरी खड़िया, सहायक कलेक्टर श्री अक्षय डोसी, एसडीएम खरसिया श्री प्रवीण तिवारी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग रायगढ़ की कार्यपालन अभियंता श्रीमती प्रतिभा नवरतन, जनपद पंचायत खरसिया के सीईओ श्री पवन पटेल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खरसिया के सहायक अभियंता श्री एस. आर. नारनौरे, उप अभियंता उमा सिदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।