ब्रेकिंग

चैत्र नवरात्र हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गद्दी चौक से  मां शाकंभरी की  भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन, श्रद्धालुओं में उत्साह

 

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़ चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिल रहा है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयुष मेडिकल की संचालिका आदरणीय श्री संतोष मौसी द्वारा लगातार छठवे वर्ष भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार, 24 मार्च  को प्रातः 9:00 बजे सुंदरकांड पाठ से होगी। इसके पश्चात दोपहर 3:00 बजे से मंगल पाठ का आयोजन किया जाएगा। वहीं, बुधवार, 25 मार्च  को शाम 4:00 बजे चुनरी यात्रा निवास स्थान गद्दी चौक से प्रारंभ होकर कोतरा रोड स्थित मां शाकंभरी मंदिर में समापन होगा।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)

इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने और पुण्य के भागी बनने की अपील की है।

चुनरी यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण निर्मित होगा। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे का संदेश भी देता है।