
लक्ष्य न्यूज़ पुसौर शशि भूषण गुप्ता विशेष रूप से पुसौर के जेई शैलेंद्र कुमार दुबे के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम पिछले लगातार 5 वर्षों से सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है। उनके नेतृत्व में हर वर्ष भक्तिभाव, अनुशासन और उत्साह के साथ कार्यक्रम संपन्न होता है, जिसमें स्थानीय लोगों की भी बड़ी संख्या में सहभागिता रहती है।

इस वर्ष भी आयोजन में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण जैसे धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है, जिससे पुसौर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान और भी सुदृढ़ हो रही है।

इस प्रकार, जे ई शैलेंद्र कुमार दुबे के सतत प्रयासों और मार्गदर्शन
से यह आयोजन एक परंपरा के रूप में स्थापित हो चुका है,इस कार्यक्रम में मुख्य अभियंता मनीष तनेजा कार्यपालन अभियंता नरेंद्र नायक एसके साहू सहायक यंत्री एवं कनिष्ठ यंत्री रायगढ़ से उपस्थित जो हर वर्ष लोगों को एकजुट कर भक्ति और सेवा का संदेश देता है। अंत में भंडारे का आयोजन किया गया लगभग 500 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया 




