
लक्ष्य न्यूज़ घरघोड़ा अल्पसंख्यक मोर्चा के घरघोड़ा मंडल अध्यक्ष गुरुनाम सिंह और गुरमीत सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संसद सदस्य राधेश्याम राठिया और जिला उपाध्यक्ष नरेश पंडा, अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद विजय डनसेन विजय जायसवाल राजेश पटेल रंजीत कनौजिया अनिल लकड़ा विक्की साहू अंबिका सोनी प्रमोद बंसे कुलदीप बंसे आकाश बंजारा आमिर खान हेमंत मरावी वीरेंद्र पटेल आजाद खान शामिल हुए, जिन्होंने गुरुनाम सिंह भाई गुरमीत सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि गुरुनाम सिंह लगातार समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं और उनका नेतृत्व क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है।

जन्मदिन समारोह के दौरान केक काटा गया और उपस्थित लोगों ने फूल-मालाओं एवं मिठाइयों के साथ गुरुनाम सिंह का स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथियों और समर्थकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की।
गुरुनाम सिंह ने सभी अतिथियों और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो स्नेह और समर्थन मिल रहा है, वह उन्हें समाज सेवा के लिए और अधिक प्रेरित करता है। कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ हुआ।




