ब्रेकिंग

रायगढ़ कांग्रेस भवन में नेगी के नेतृत्व में अहम समीक्षा बैठक सम्पन्न संगठन मजबूती और जनमुद्दों पर बनी रणनीति,15 अप्रैल तक बूथ व पंचायत कमेटी गठन के निर्देश

 

रायगढ़, 12 अप्रैल। जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ (ग्रामीण) के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी के नेतृत्व में रविवार को रायगढ़ कांग्रेस भवन में महत्वपूर्ण संगठनात्मक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। दोपहर 3 बजे आयोजित इस बैठक में जिले भर से ब्लॉक अध्यक्ष, प्रभारी और सह प्रभारी तथा जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीयों की बैठक सम्पन्न हुआ है।

बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। ब्लॉक और मंडल समितियों की सक्रियता, उनके कार्यों की प्रगति तथा आगामी रणनीति पर गहन चर्चा हुई। नेतृत्व ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने, निष्क्रिय इकाइयों को सक्रिय करने और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर विशेष जोर दिया।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)

इस दौरान पंचायत, सेक्टर और बूथ तथा पंचायत समितियों के गठन एवं पुनर्गठन को लेकर ठोस रणनीति तैयार की गई। सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन विस्तार को प्राथमिकता देते हुए 15 अप्रैल तक बूथ एवं पंचायत कमेटियों का गठन पूर्ण करें।

बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दों—बिजली व्यवस्था, शिक्षा, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं—पर भी गंभीर मंथन किया गया। इन मुद्दों को लेकर आगामी दिनों में जनआंदोलन, धरना-प्रदर्शन और जनसंपर्क अभियान तेज करने का निर्णय लिया गया, ताकि आम जनता से सीधा संवाद स्थापित किया जा सके।

जिला नेतृत्व द्वारा सभी पदाधिकारियों से उनके क्षेत्र की विस्तृत रिपोर्ट भी प्राप्त की गई, जिससे जमीनी स्थिति का आकलन कर आगामी रणनीति को और प्रभावी बनाया जा सके। बैठक की कार्यवाही प्रदेश नेतृत्व को प्रेषित किए जाने की भी जानकारी दी गई।

कुल मिलाकर यह बैठक संगठन के लिए नई ऊर्जा और दिशा देने वाली साबित हुई, जिसमें जमीनी सुदृढ़ीकरण के साथ जनमुद्दों पर आक्रामक भूमिका निभाने के स्पष्ट संकेत मिले। बैठक में जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी, लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार , प्रदेश प्रतिनिधि अनिल अग्रवाल, प्रभारी महामंत्री दीपक मंडल, कोषाध्यक्ष किरण पंडा, उपाध्यक्ष सत्यदेव गुप्ता, युसूफ छाया, विजय शर्मा, महामंत्री ठंडा राम बेहरा, योगेन्द्र यादव, बिहारी पटेल, मनीष शर्मा, बबलू साहू, अवध पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष शिव शर्मा, ऋतुराज सिंह ठाकुर, नरेश तिवारी, प्रभारी अध्यक्ष नरसिंह साहू, कुंज बिहारी सिदार , सोनू पुरोहित, ताराचंद गुप्ता , देवेंद्र सिदार, रोशन लाल पंडा,धनेश्वर साहू सहित जिला कांग्रेस कमेटी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

निष्क्रिय पदाधिकारियों पर सख्ती के संकेत

 

बैठक में कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया गया कि संगठन में निष्क्रियता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे पदाधिकारी जो लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय नहीं हैं, उन्हें चिन्हित कर बदला जा सकता है। नेतृत्व ने साफ किया कि केवल सक्रिय और जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को ही जिम्मेदारी दी जाएगी।