
रायगढ़ 14 अप्रैल । प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 अप्रैल 2026 को कांग्रेस भवन रायगढ़ में भारतीय संविधान के शिल्पकार, दलित ,शोषित,वंचित,पिछड़े वर्ग की उत्थान के लिए मुखर आवाज , छुआछूत,भेदभाव,जैसी कुरीति को शिक्षा के शस्त्र से समाप्त कर, शिक्षित ,संगठित होकर अपने अधिकार के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देने वाले , बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती मनाई गई।

इस अवसर पर कांग्रेस भवन में कांग्रेस जनों ने बाबा साहब के स्मृति तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पहार व पुष्पांजली अर्पित किया गया तत्पश्चात सभी कांग्रेस जनों ने अम्बेडकर चौक स्थित बाबा भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर पुष्पांजली अर्पित किया गया और बाबा साहब अमर रहे का जयघोष किया।

उक्त जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष शाखा यादव ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी द्वारा कहे वाक्य का स्मरण करते हुए बताया बाबा साहब ने कहा था *अज्ञानता से भय पैदा होता है,भप से अंधविश्वास पैदा होता है,अंधविश्वास से अंधभक्ति पैदा होती है,अंधभक्ति से व्यक्ति का विवेक शून्य हो जाता है और जिसका विवेक शून्य हो जाता है वह इंसान नहीं मानसिक गुलाम होता है,,, इसलिए अज्ञानी नहीं ज्ञानी बनो !*
बाबा साहब का पूरा जीवन हम सबके लिए अन्याय के खिलाफ और समानता का अधिकार के लिए आवाज उठाने और लड़ने के लिए प्रेरणा देता है।
कांग्रेस द्वारा आयोजित बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जयंती अवसर पर मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष शाखा यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष राय,हरेराम तिवारी अरुण गुप्ता, महामंत्री विकास ठेठवार,नारायण घोरे,वसीम खान,सत्यप्रकाश शर्मा,विकास शर्मा,विजय जायसवाल,विकास बहिदार,शारदा सिंह गहलोत,हरिराम खूंटे,विनोद महेश,सुरेंद्र सिंह,राजेन्द्र धिरही,मनमोहन गुप्ता,मनीष देवांगन,दीपक बी सिंह,सोनू पुरोहित,भरत तिवारी गौरांग अधिकारी,बरखा सिंह,कौशिक भौमिक,अज्ञात मल्होत्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों की उपस्थिति रही।




