ब्रेकिंग

कोतरा रोड में बह रही श्रीराम कथा की रसधार  पं. रमेश भाई शुक्ल जी की अध्यात्मिक कथा

 

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़ । कोतरा रोड रायगढ़ में अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा वाचक रमेश भाई शुक्ला द्वारा रामकथा की भव्य एवं दिव्य अमृतमयी कथा की रस वर्षा की जा रही है । 15 अप्रेल से 23 अप्रेल तक कोतरा रोड रायगढ़ के रामपुरम कालोनी (चुना भट्ठा के पास) में संचालित श्री रामकथा में व्यासपीठ पर विराजे रमेश भाई शुक्ला जी द्वारा प्रतिदिन रामचरितमानस के बालकांड से लेकर उत्तरकांड के कथा प्रसंग को भावपूर्ण प्रस्तुति के साथ रामकथा को अत्यंत ही सरस एवं तत्वात्मक विवेचना एवं संगीतमय प्रस्तुति से श्रद्धालु भक्तों को भावविभोर किया जा रहा है।

श्रीरामकथा के पंचम दिवस कथावाचक रमेश भाई शुक्ला द्वारा किष्किंधा कांड कथा की शुरुवात रामायण जी की आरती और हनुमान जी की वंदना के साथ करते हुए प्रथम चौपाई – आगे चले बहुरि रघुराया – रिष्यमुक पर्वत नियराया ॥ से कथा प्रसंग को आगे बढ़ाते हुए कहा कि इस चौपाई का संदेश है जीवन में आगे बढ़ते रहने से हमे अपने मंजिल की प्राप्ति अवश्य होती है । रामचरित

मानस के किष्किन्धाकाण्ड के हनुमान जी द्वारा विप्र रूप धारण कर राम लक्ष्मण को सुग्रीव तक ले जाने एवं राम व सुग्रीव की मित्रता ; मित्रता के लिए आवश्यक तत्व ; एक दुसरे के दुख के अवसर पर सहयोग करने ; सुग्रीव सूर्य पुत्र अर्थात ज्ञान का प्रतीक , बाली अर्थात भोग का प्रतिक, हनुमान साक्षत वैराग्य और राम को ईश्वर और सीता को भक्ति का रूप बताते हुए व्यास पीठ ने कहा कि ज्ञान पर्याप्त नहीं है ज्ञान के साथ वैराग्य के माध्यम से हम ईश्वर और भक्ति को प्राप्त कर सकते है। रामचरित मानस के विविध कथा प्रसंगों को मानव जीवन और व्यवहार से जोड़ते हुए रमेश भाई शुक्ला जी ने अत्यंत ही दिव्य एवं भव्य श्री राम कथा की अमृत वर्षा से श्रद्धालु भक्तों को कृतार्थ किया । कथा 23 अप्रेल तक जार रहेगी । कथा का आयोजन जगन्नाथ फार्मा कोतरा रोड गोयल परिवार पुटकापुरी द्वारा किया जा रहा है जिसके मुख्य यजमान मीरादेवी रतनलाल गोयल, मोनल जितेश गोयल , के साथ विशेष सहयोगी राधेश्याम दुबे पुटकापुरी, आचार्य रामप्रसाद दुबे एवं श्रद्धालु रामभक्तों की विशेष उपस्थिति प्रतिदिन राम कथा स्थल में देखी जा रही है।