ब्रेकिंग

रायगढ़ जिले के मुंडागांव में अदानी कंपनी के द्वारा जंगलों में पेड़ों की कटाई को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रभावित गांव पहुंचे और गांव में ही चौपाल

: लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़ जिले के विकासखंड तमनार में कल दिनांक को पेड़ कटाई के मामले को लेकर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के आलावा खरसिया विधायक एवं पूर्व मंत्री उमेश पटेल धरमजयगढ़ विधायक लालजीत राठिया लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार के आलवा आसपास के काग्रेसी विधायक मुड़ागांव पहुँचे जहाँ पेड़ों की कटाई को लेकर अडानी और जिला प्रशासन को खरी खोठी सुनाई तों ग्राम पंचायत में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से बिस्तार से चर्चा किया और कहा की कांग्रेस जमीन से लेकर सदन तक आप लोगों के साथ

 

विदित हो की जिले के मुंडागांव में अदानी कंपनी के द्वारा जंगलों में पेड़ों की कटाई को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आज प्रभावित गांव पहुंचे और गांव में ही चौपाल लगाकर लोगों से विस्तृत चर्चा किया व जंगल में जाकर पेड़ों की कटाई का भी निरीक्षण किया, और सभी कांग्रेसी नेताओं ने जहां जंगलों की कटाई हुआ है वहां पर पेड़ भी लगाया ,दीपक बैज ने मिडिया से चर्चा करते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने बस्तर से लेकर सरगुजा तक पूरे खनिज संसाधनों को निजी उद्योगपतियों के हाथ में बेचने का काम कर रही है ,बस्तर में रुंगटा स्टील और अब सरगुजा में कॉल माइंस को बेच रहे हैं और अब मुंडागांव में व कल से अंधाधुंध पेड़ों की कटाई किया जा रहा है 14 गांव को भारतीय जनता पार्टी की सरकार उजाड़ने का काम कर रही है ,दीपक बैज ने सरकार से पूछा कि क्या पूरी नियम का पालन किया गया है ,क्या पर्यावरण के मामले कोर्ट में पेंडिंग है वन विभाग का मामला भी पेंडिंग है ग्राम सभा में भी परमिशन नहीं लिया गया है ना ही किसी प्रकार का जनसुनवाई हुआ है ऐसे में जबरन पुलिस को लगाकर तानाशाही रवैया अपना कर ,क्यों आदिवासियों के जल जंगल जमीन को और संसाधन को लूटने चाह रही है, दीपक बैज ने सरकार पर आरोप लगाया कि यह सरकार कॉरपोरेट सरकार है या माफिया राज या गुंडाराज सरकार में चल रहा है क्या यही विष्णु का सुशासन है निरंतर पूरे प्रदेश को भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया है दीपक बैज ने पूरे मामले को लेकर विधानसभा में प्रश्न पूछने की भी बात कही और आगे कांग्रेस रणनीति के साथ ग्राम वासियों का समर्थन कर आंदोलन करेगी।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)