ब्रेकिंग

शोक संदेश : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री कैलाश शर्मा का निधन ( पूर्व ग्रामीण महामंत्री विकास शर्मा के पिताजी थे )

 

रायगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि एवं अविभाजित मध्यप्रदेश तथा रायगढ़ जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री कैलाश शर्मा जी का आकस्मिक निधन हो गया। उन्होंने आज रात संजीवनी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से कांग्रेस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है और इसे एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

स्वर्गीय श्री कैलाश शर्मा जी जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व ग्रामीण महामंत्री  विकास शर्मा जी के पिता थे। वे लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े रहे और अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने समाज सेवा तथा जनहित के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं मोक्ष प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल दें।

उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे उनके गृह निवास कापू में किया जाएगा।