ब्रेकिंग

ग्राम लोईग में चक्रधरनगर पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

 

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़,  पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने ग्राम लोईग में महुआ शराब की बिक्री करने वाले आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से 6.50 लीटर महुआ शराब बरामद की गई है।

थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक अमित शुक्ला को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम लोईग निवासी हरि सतनामी अपने घर पर अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल ग्राम लोईग में दबिश दी, जहां आरोपी हरि सतनामी पिता स्व. निराकार सतनामी (उम्र 30 वर्ष) निवासी अंबेडकरपारा, ग्राम लोईग, थाना चक्रधरनगर, अपने घर पर मौजूद मिला।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)

पूछताछ के दौरान पहले तो आरोपी ने टालमटोल करते हुए शराब रखने से इनकार किया, लेकिन बाद में उसने घर के पीछे स्थित कोलाबाड़ी में शराब छिपाकर रखने की बात कबूल की। पुलिस ने मौके से 10 लीटर वाली जरकिन में करीबन 6.50 लीटर महुआ शराब जब्त की, जिसे गवाहों के समक्ष विधिवत पचाहन कर कब्जे में लिया गया।

आरोपी का कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत दंडनीय पाए जाने पर उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक संतोष कुर्रे, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे, शांति मिरी और रूपराम साहू की विशेष भूमिका रही। चक्रधरनगर पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।