ब्रेकिंग

कांग्रेस द्वारा( NEET ) परीक्षा पेपर लीक मामले पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन किया गया। 

 

रायगढ़ 15 मई। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव के नेतृत्व में स्टेशन चौक पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया और विरोध प्रदर्शन में छात्र छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ को झालमुड़ी बेचकर प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव ने बताया कि देश भर के लाखों छात्र-छात्राओं ने मेडिकल स्टूडेंट्स प्रवेश के लिए NEET परीक्षा की तैयारी संभवतः दो तीन वर्षौं से करके अपना भविष्य सँवारने के उद्देश्य से 3 मई को आयोजित परीक्षा में देशभर के लगभग 22 लाख से भी अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे परन्तु केंद की मोदी सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीनस्थ NTA के लापरवाही की वजह से NEET परीक्षा की पेपर लीक हो चुकी थी जो देश के कई राज्यों और शहरों में लीक हुई थी केंद्रीय शिक्षा विभाग की लापरवाही इतनी बड़ी है कि विभाग को पेपर लीक की जानकारी परीक्षा आयोजित होने के एक सप्ताह बाद होती है और परीक्षा को रद्द करने की घोषणा जारी करती हैं।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा मोदी सरकार के शिक्षा मंत्री और उनके विभाग की इस निंदापूर्ण रवैये का दंश उन 22 लाख से अधिक छात्र छात्राओं को झेलना पड़ रहा है जो कि उनके भविष्य से सरासर खिलवाड़ करने के समान है।

शाखा यादव ने बताया कि जबसे केंद्र में मोदी सरकार का शासन चल रहा है उस समय से अब तक लगभग 89 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए और परीक्षाएँ रद्द की गई कहीं न कहीं ये सोची-समझी षड़यंत्र और भ्रष्टाचार का हिस्सा भी हो सकता है क्योंकि अभी जो NEET परीक्षा की पेपर लीक हुई है उसकी लेन-देन लाखों रुपए में होने की बात उजागर हो रही है साथ ही भाजपा गठबंधन वाले बिहार राज्य में तो 30-60 लाख रुपए में साॅल्वर बैठाकर पास कराने की डील होने की बात भी उजागर हो रही है। इससे पात्रता प्राप्त ईमानदार, मेहनती, अभ्यर्थियों के साथ धोखाधड़ी है।

शाखा यादव ने बताया केंद्र की मोदी सरकार के विभिन्न मंत्रालय नियंत्रण से बाहर चल रहे हैं देश आर्थिक संकट से जूझ रहा है पेट्रोल डीजल गैस की किल्लतें आ रही हैं लंबी लंबी लाईनें लग रही हैं कई पेट्रोल पंप ड्राई हो गए हैं ,परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं,लीक पेपर की खरीद फरोख्त हो रही है।

मोदी सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही है।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव ने आगे कहा कि NEET परीक्षा पेपर लीक मामले के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन व विरोध प्रदर्शन किया गया है और कांग्रेस पार्टी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के अधीनस्थ विभाग में हुए लायरवाही को नैतिक जिम्मेदारी मानते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग करती है।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष शाखा यादव, पूर्व अध्यक्ष अनिल शुक्ला,ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी,नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शेख सलीम नियारिया,महामंत्री विकास ठेठवार,संदीप अग्रवाल दीपक मंडल,हरेराम तिवारी,अरुण गुप्ता,वसीम खान, सत्यप्रकाश शर्मा, संजय सिंह खालसा,अनुराग गुप्ता, आशीष शर्मा, रवि पांडेय,मनीष देवांगन,अज्ञात मल्होत्रा,अजहर हुसैन,नयन पटेल,कौशिक भौमिक,जानकी काटजू,रिंकी पांडेय,संयुक्ता सिंह,रंजना पटेल,बीनू बेगम,लता खूंटे,फहद अली,राहुल चौहान,उमेश कुमार,विकास महापात्रे,देव साहू,आशीष चौबे,सुदीप कुमार घोष,वैभव चौबे,अभिषेक राम,रेखा देवी,अमृत काटजू,रविशंकर यादव,पारस यादव,दीपक सिंह,अखलाक खान,सुकलाम्बर, राजेश सिंह,राकेश चौधरी,वाजूल खान,नरेंद्र भट्ट,पदमा चौहान,पिंटू शर्मा,रियाज खान,अभिषेक शर्मा,वासुदेव प्रधान,भरत तिवारी,कन्हैया पटेल,मिन्टू मसीद,मनमोहन गुप्ता,शेषचरण तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।