
लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ द्वारा कांग्रेस भवन में झीरम घाटी नक्सली हमले में शहीद हुए प्रदेश के वरिष्ठ नेता तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय श्री नंद कुमार पटेल जी, स्व • दिनेश पटेल जी,बस्तर टाइगर स्व • महेंद्र कर्मा जी, स्व• उदय मुदलियार जी ,स्व• विद्याचरण शुक्ल जी सहित शहीद हुए कार्यकर्ताओं एवं सुरक्षाकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने शहीद नेताओं के स्मृति चित्र पर भावपूर्वक, पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाँजली अर्पित की तथा छग के माटी की रक्षा के लिए उनके किये बलिदान को नमन किया।
श्रद्धाँजली कार्यक्रम के पश्चात रायगढ़ जिला कांग्रेस द्वारा शहीदों के पुण्य स्मृति में स्टेशन चौक पर आम जनता के लिए शीतल पेय शरबत का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि झीरम घाटी की घटना छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे देश के लोकतांत्रिक इतिहास की अत्यंत दुखद , पीड़ादायक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष श्री नंद कुमार पटेल जी के नेतृत्व में परिवर्तन यात्रा के दौरान श्री नंद कुमार पटेल ,दिनेश पटेल,महेंद्र कर्मा, विद्याचरण शुक्ल ,उदय मुदलियार सहित अनेक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनता की आवाज उठाते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया।
शाखा यादव ने कहा कि शहीद नेताओं का त्याग ,बलिदान, संघर्ष, आदर्श और जनसेवा के प्रति समर्पण कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है।
सभी कांग्रेसजनों ने शहीदों के बताए मार्ग पर चलने तथा प्रदेश में शांति, सामाजिक सद्भाव और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ला,ग्रामीण अध्यक्ष नागेन्द्र नेगी, पूर्व विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक,सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े , लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार, अनिल शुक्ला,नगर निगम नेताप्रतिपक्ष सलीम नियारिया , वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष राय,हरेराम तिवारी,जिला उपाध्यक्ष मदन महंत, पूर्व महापौर श्रीमती जानकी काटजू, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष कन्हैया पटेल,अरुण मालाकार, महामंत्री विकास ठेठवार, विकाश शर्मा , ब्लाॅक अध्यक्ष संदीप अग्रवाल , आशीष चौबे, महामंत्री वसीम खान , सत्यप्रकाश शर्मा,रवि पाण्डेय, अनुराग गुप्ता, शारदा गहलोत, राजू बोहिदार, नरेश जायसवाल, देव साहू , डब्बू ,बरखा सिंह, रंजना पटेल , दीपक भट्ट ,सोनू पुरोहित, प्रमोद देवांगन, सुमित मिरी, वैभव चौबे,संतोष चौहान, खालसा जी
अज्ञात मल्होत्रा, मनीष देवांगन, अवि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे


