ब्रेकिंग

जननेता स्व. रोशन लाल अग्रवाल जी की जयंती पर गुरुनाम सिंह ने  रक्तदान, कर दी  श्रद्धांजलि

जननेता स्व. रोशन लाल अग्रवाल जी की जयंती पर गुरुनाम सिंह ने  रक्तदान, कर दी  श्रद्धांजल

रायगढ़। जननेता स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल जी की जयंती के अवसर पर समाजसेवी गुरुनाम सिंह अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल घरघोड़ा ने रक्तदान कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद की जान बचाने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता।

गुरुनाम सिंह ने बताया कि स्व. रोशन लाल अग्रवाल जी हमेशा समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों के लिए समर्पित रहे। उनकी जयंती पर रक्तदान कर उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने युवाओं से भी नियमित रक्तदान करने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्व. रोशन लाल अग्रवाल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि स्व. रोशन लाल अग्रवाल का जीवन समाज सेवा, जनहित और मानवता के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है, जिससे नई पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को जागरूक किया गया तथा अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश बताया।