
रायगढ़, 03 जुलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय दीपक बैज के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव के नेतृत्व में ग्राम नकटी के 85 गरीब परिवारों के घरों को वर्षाकाल में तोड़े जाने के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया।
शाखा यादव ने कहा कि जिस समय पूरा प्रदेश बारिश के मौसम से जूझ रहा है, उस समय भाजपा सरकार ने गरीबों के सिर से छत छीनकर अपनी गरीब विरोधी सोच का परिचय दिया है। जिन परिवारों ने वर्षों की मेहनत से अपना आशियाना बनाया था, उन्हें एक झटके में बेघर कर दिया गया। यह केवल मकानों पर बुलडोजर नहीं, बल्कि गरीबों के सपनों, सम्मान और जीवन पर बुलडोजर चलाने जैसा है।
लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सत्ता के अहंकार में इतनी डूब चुकी है कि उसे गरीबों के आंसू और उनकी पीड़ा दिखाई नहीं दे रही। एक ओर सरकार अंत्योदय, गरीब कल्याण और सुशासन के दावे करती है, वहीं दूसरी ओर वर्षाकाल में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को खुले आसमान के नीचे रहने के लिए मजबूर कर रही है। यह सरकार के दोहरे चरित्र का सबसे बड़ा उदाहरण है।
शाखा यादव ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ग्राम नकटी के प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। कांग्रेस विधायकों ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर स्पष्ट कहा है कि गरीबों का आशियाना उजाड़कर सत्ता का महल खड़ा नहीं किया जा सकता। सरकार तत्काल प्रभावित परिवारों का पुनर्वास करे, उन्हें उचित मुआवजा दे और न्याय सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री का पुतला दहन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि ग्राम नकटी के पीड़ित परिवारों को शीघ्र न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस सड़क से सदन तक व्यापक जनआंदोलन छेड़ेगी। गरीबों के अधिकारों की इस लड़ाई में कांग्रेस हर मोर्चे पर संघर्ष करेगी और अन्याय के आगे कभी झुकेगी नहीं।
“गरीबों के घर उजाड़ने वाली सरकार को जनता कभी माफ नहीं करेगी। सत्ता का अहंकार ज्यादा दिन नहीं टिकता, जनता ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।”
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव,पूर्व अध्यक्ष अनिल शुक्ला,ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी,लैलूंगा विधायक श्री मती विद्यावती सिदार,पूर्व विधायक प्रकाश नायक,मंडल अध्यक्ष दीपक मंडल,कन्हैया पटेल,संदीप अग्रवाल,सत्यप्रकाश शर्मा,वसीम खान,अज्ञात मल्होत्रा,कौशिक भौमिक,सोनू पुरोहित,आकाश समुन्द्रे,आमिर अशरफ खान,मनीष देवांगन,अभिजीत श्रीवास,रवि पांडेय,रोहित महंत,मदन महंत,दीपक सिंह,दीपक बी सिंह,देव साहू,आशीष जायसवाल,आशीष शर्मा,अनुराग गुप्ता,तरुण गोयल,देवानंद पटेल,उपेंद्र सिंह,रोहित कुमार सिदार,विकास ठेठवार,अभिषेक शर्मा,शेख सलीम नियारिया,लता खूंटे,वैभव चौबे,गुलशन साहू,गौरांग अधिकारी,प्रताप सिंह,राजा,शैय्यद इम्तियाज अहमद,राकेश पांडेय,शेषचरण तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों की उपस्थिति रही।


