ब्रेकिंग

भाजपा लोकतंत्र नहीं, डर और दमन की राजनीति कर रही है : शाखा यादव  प्रदेश कांग्रेस पूर्व कोषाध्यक्ष के गिरफ्तारी के विरोध में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का पुतला दहन 

 

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़ 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री दीपक बैज जी के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ द्वारा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास नहीं करती, बल्कि केंद्रीय एवं राज्य की जांच और प्रशासनिक एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज़ को कुचलने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसाकर मानसिक और राजनीतिक रूप से प्रताड़ित करना भाजपा की कार्यशैली बन चुकी है। श्री रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी इसी राजनीतिक प्रतिशोध का परिणाम है।

शाखा यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के मूल मुद्दों—महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार—से ध्यान भटकाने के लिए विपक्ष के खिलाफ कार्रवाई का सहारा ले रही है। लेकिन देश और प्रदेश की जनता अब इस राजनीति को समझ चुकी है।

शाखा यादव ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं का निष्पक्ष और स्वतंत्र होना लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है, किंतु भाजपा उन्हें राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का काम कर रही है। यह प्रवृत्ति संविधान और लोकतंत्र दोनों के लिए गंभीर खतरा है।

शाखा यादव ने दो टूक शब्दों में कहा कि डराना, धमकाना और गिरफ्तार करना भाजपा की राजनीतिक संस्कृति हो सकती है, लेकिन कांग्रेस का इतिहास संघर्ष का रहा है। अन्याय और दमन के विरुद्ध कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ता रहेगा।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित कार्रवाइयों का सिलसिला बंद नहीं हुआ, तो प्रदेशभर में जनआंदोलन को और तेज किया जाएगा।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव, ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी,पूर्व विधायक प्रकाश नायक,वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष राय,हरेराम तिवारी, अरुण गुप्ता, दीपक पांडेय,दयाराम धुर्वे,कन्हैया पटेल,संदीप अग्रवाल,विकास ठेठवार,दीपक मंडल,वसीम खान,सत्यप्रकाश शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान,कौशिक भौमिक,दीपक राज,प्रताप सिंह ठाकुर,देवेन्द्र कुमार सिदार,जयप्रकाश साहू,मनमोहन गुप्ता,सुजय राय,नारायण घोरे,महेंद्र बंसल,बीनू बेगम,बबल साहू,रजत गोयल,गोविंद साहू,केवरा बाई,अभिषेक शर्मा,दीपक इजारदार,घासीदास महंत,बादल सिंह ठाकुर,गुलशन साहू,रवि पांडेय,अभिजीत श्रीवास,राजू बोहिदार,वैभव चौबे,प्रमोद देवांगन,आकाश समुंद्रे,दीपक सिंह,नरेश जायसवाल,आरिफ हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।