
लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़ । कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 26 जुलाई के ही दिन भारतीय सेना द्वारा 1999 में कारगिल युद्ध में पाकिस्तान परास्त किया गया था इसके 27 वें वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में कारगिल विजय दिवस मनाया गया । रायगढ़ बुजी भवन के पास कारगील स्मारक चौक में रायगढ़ के पूर्व सैनिक संगठन द्वारा शहीद वीर जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कारगील विजय दिवस मनाया गया इस अवसर पर रायगढ़ के प्रतिष्ठित एवं वरिष्ठ पत्रकार शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के पिताश्री सुभाष त्रिपाठी व्याख्याता एवं रा.से.यो. कार्यक्रम अधिकारी भोजराम पटेल भी विशेष रूप से उपस्थित थे ।
रायगढ़ जिला पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी प्रातः 8 बजे कारगिल चौक पर उपस्थित होकर सभी शहीद जवानों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सेल्युट करते हुए पुण्य स्मरण किया।
रायगढ़ पूर्व सैनिक संगठन द्वारा रायगढ़ वासियों के साथ कारगिल विजय दिवस मनाया गया जिसमें कारगिल युद्ध के दौरान अपने प्राणों का बलिदान देने वाले भारत मां के लाल वीर शहीदों को शहीद स्मारक रायगढ़ में श्रद्धांजलि देने के पश्चात राष्ट्रगान किया गया और अंत में कारगील विजय की खुशी को याद कर मिष्ठान वितरण किया गया l कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुभाष त्रिपाठी पिता शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष सूबेदार मेजर एस एन प्रधान , जिला सैनिक कल्याण से सूबेदार मेजर बाल कृष्ण, केप्टन एल के चौधरी, सूबेदार मेजर तेजराम डनसेना, राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व जिला संगठक भोजराम पटेल, सरंक्षक पूर्व सैनिक लाला प्रसाद, उपाध्यक्ष सर्जेंट पुरुषोत्तम गभेल, सचिव पूर्व सैनिक रवि प्रकाश गुप्ता, पूर्व सैनिक अशोक पटेल, पूर्व सैनिक दिनेश गुप्ता, पू. सै. एम के झा, पू. सै. गुलावन सिंह ठाकुर, पू. सै. रमेश सिंहा, पू. सै. छवि पटेल, पू. सै. विजय ठाकुर, पू. सै. बसन्त कुमार, एक्स सार्जेंट संजीव कुमार डे, एवं जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से श्री केरकेट्टा की उपस्थिति रही पुष्पांजलि के पश्चात मिठाई बांटकर कारगिल विजय दिवस की एक दुसरे को बधाई दी गई । तत्पश्चात सभी उपस्थित जन शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम पहुंचकर शहीद विप्लव त्रिपाठी को भी श्रद्धासुमन अर्पित किया गया इस अवसर पर भावुक हो कर शहीद विप्लव त्रिपाठी के पिताश्री सुभाष त्रिपाठी ने अपनी भावना व्यक्त कर शहीद पुत्र को स्मरण किया।
देश के लिए समर्पित सेना नायकों पर गर्व : सुभाष त्रिपाठी
शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के पिता सुभाष त्रिपाठी ने कारगिल विजय दिवस पर सभी शहीद सेना नायकों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया । श्री त्रिपाठी ने कहा कि देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वालों के प्रति देश कृतज्ञ है तथा समस्त नागरिकों को भी शहीदों के प्रति सम्मान के साथ श्रद्धा भाव होना ही चाहिए ।



