ब्रेकिंग

पीएम मोदी-निर्मला सीतारमण का छत्तीसगढ़ को बड़ा तोहफा..राज्य को मिली ₹3,602 करोड़ की अग्रिम कर हिस्सेदारी मिलने पर ओपी ने आभार जताया 

 

ओपी चौधरी बोले- विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़:- केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को कर हस्तांतरण राशि जारी करने के मामले में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी का आभार जताया है। ओपी चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी और वित्त मंत्री जी ने छत्तीसगढ़ सहित सभी राज्यों को कुल 1,09,019 करोड़ की कर हस्तांतरण राशि जारी की है। इस वितरण में छत्तीसगढ़ को 3,602 करोड़ की अग्रिम कर हिस्सेदारी मिली है। ओपी चौधरी ने कहा यह राशि प्रदेश के लिए संजीवनी साबित होगी। इससे सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और अधोसंरचना के कामों में तेजी आएगी। गांव-गांव तक विकास पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ को हमेशा प्राथमिकता मिली है। केंद्र की यह पहल राज्य के वित्तीय संसाधनों को मजबूत करेगी और इसका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा। प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री जी और वित्त मंत्री जी का दिल से धन्यवाद। विधायक ने विश्वास जताते हुए कहा यह सहयोग छत्तीसगढ़ के विकास में मील का पत्थर बनेगा। इस राशि का उपयोग पारदर्शिता से जनहित में किया जाएगा ।

ओपी चौधरी ने बताया कि यह राशि प्रधानमंत्री आवास, ग्रामीण सड़कें, पेयजल योजना और युवाओं के कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में खर्च की जाएगी ताकि अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचे।