
: 9 बरस में 4 मर्तबे गर्भपात के बावजूद निराशा और असफलता के अवसाद में डूबे दम्पत्ति के जीवन में कैसे गूंजी किलकारियां

लक्ष्य न्यूज़ : डॉ. आरएल हॉस्पिटल एवं टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर, रायगढ़ ने IVF उपचार के जरिए एक साथ 3 बच्चों के स्वस्थ जन्म की महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह उपलब्धि उन दंपत्तियों के लिए नई उम्मीद का प्रतीक है, जो लंबे समय से संतान प्राप्ति के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

[9/16, 12:44 PM] rajesh sharma78073: 29 वर्षीया अर्चना गुप्ता (नाम बदला हुआ) और उनके पति 34 वर्षीय प्रदीप गुप्ता को शादी के करीब 9 वर्षों में 4 बार गर्भपात का सामना करना पड़ा था। बरसों की निराशा और असफलताओं के बाद दंपत्ति ने अस्पताल के IVF सेंटर में विशेषज्ञ उपचार कराया। सफल IVF के बाद करीब 8 महीने की गर्भावस्था पूरी हुई और एक साथ 3 बच्चों का जन्म हुआ।

[9/16, 12:45 PM] rajesh sharma78073: एक साथ 3 बच्चों की गर्भावस्था उच्च जोखिम वाली होती है, जिसमें समय से पहले प्रसव की संभावना अधिक रहती है। इस मामले में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निरंतर निगरानी व सावधानीपूर्ण प्रबंधन से मां और तीनों बच्चों को सुरक्षित रखा गया। जन्म के तुरंत बाद तीनों नवजातों को 14 दिनों तक NICU में विशेष देखभाल दी गई। विशेषज्ञ निगरानी के बाद मां और तीनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
IVF एवं Infertility Specialist डॉ. प्रिया अग्रवाल ने बताया कि इस मरीज को पहले चार बार गर्भपात हो चुका था इसलिए गर्भधारण के बाद पूरी गर्भावस्था में विशेष निगरानी रखी गई। तीन बच्चों की गर्भावस्था होने के कारण समय से पहले प्रसव की संभावना को देखते हुए मां और बच्चों की स्थिति पर लगातार नजर रखी गई। प्रसव के बाद तीनों नवजातों को NICU में विशेषज्ञ देखभाल दी गई। 14 दिनों बाद तीनों बच्चों की स्थिति संतोषजनक रही। IVF से एक साथ तीन बच्चों का स्वस्थ जन्म वास्तव में चिकित्सा की दृष्टि से बड़ी सफलता है।
वहीं, अस्पताल संचालक डॉ. प्रशांत अग्रवाल ने चिकित्सकीय टीम और परिवार को बधाई देते हुए कहा कि IVF तकनीक के माध्यम से एक साथ तीन बच्चों का स्वस्थ जन्म अस्पताल के लिए गर्व का विषय है। यह सफलता उन दंपत्तियों के लिए प्रेरणा है, जो लंबे समय से संतान की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
बहरहाल, यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि आधुनिक IVF उपचार और विशेषज्ञ परामर्श संतान प्राप्ति में कठिनाई झेल रहे परिवारों के लिए नई राह खोल सकते हैं। डॉ. आर.एल. हॉस्पिटल का IVF सेंटर Infertility और IVF उपचार के क्षेत्र में विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।


