ब्रेकिंग

भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा का कांग्रेस पर सर्जिकल स्ट्राइक – दिया जलाने पर कांग्रेस का दिल क्यों जल रहा….. पिता की राख पूरे देश में छिड़कवाने वाले आज दीये जलने पर सवाल उठा रहे

 

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर आयोजित रक्तदान और दीया-सेवा कार्यक्रम पर कांग्रेस के बयानों को लेकर भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमीत शर्मा ने आज कांग्रेस को आईना दिखाते हुए कहा कांग्रेस सेवा को भी राजनीति समझती है क्योंकि 60 साल तक उसने सिर्फ सत्ता की राजनीति की है। सुमीत शर्मा ने कहा दिया जलाये जाने पर कांग्रेस का दिल क्यों जल रहा है? प्रधानमंत्री जी के 75वें जन्मदिन पर हमने रक्तदान किया, दीया जलाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। इसमें कांग्रेस को राजनीति दिख रही है। अरे, दिया जलाने पर कांग्रेस का दिल क्यों जल रहा है? हम तो जीवित महापुरुष के लिए दीया जला रहे हैं, कांग्रेस ने तो पूरे जीवन अंधेरा ही किया है।

पिता की राख पूरे देश में छिड़कवाने वाले आज दीये पर सवाल उठा रहे हैं।

जो लोग अपने पिता की अस्थियों और राख का पूरे देश में हेलीकॉप्टर से छिड़काव कराकर राजनीति करते रहे, आज वो हमें दीया जलाने पर ज्ञान दे रहे हैं। देश जानता है कि इंदिरा जी की राख को पूरे देश में बिखेर कर सहानुभूति की राजनीति किसने की थी। हम संस्कारी लोग हैं, हम दीया जलाते हैं, राख नहीं बिखेरते। कांग्रेस राजनैतिक रूप से बेरोजगार हो गई, इसलिए बेरोजगारी पर सवाल उठा रही है।

कांग्रेस को युवाओं की नहीं, अपनी बेरोजगारी की चिंता है। 2014 से जनता ने कांग्रेस को राजनैतिक रूप से बेरोजगार कर दिया है। इसलिए उन्हें हर जगह बेरोजगारी ही दिखती है। हकीकत यह है कि मुद्रा योजना से 47 करोड़ युवाओं को स्वरोजगार, स्टार्टअप से 1.75 लाख कंपनियां और EPFO में हर साल 1.5 करोड़ formal नौकरियां जुड़ रही हैं। कांग्रेस के राज में नौकरी के लिए सोनिया जी के दरबार में सिफारिश लगती थी। युवा भाजपा नेता ने किसानों, महंगाई, शिक्षा पर कांग्रेस के दोहरे चरित्र को उजागर करते हुए कहा

किसानों को कर्जमाफी का झुनझुना देने वाली कांग्रेस को बताना चाहिए कि पीएम किसान में 11 करोड़ किसानों को 3.5 लाख करोड़ किसने दिए? छत्तीसगढ़ में 3100 रुपये धान का दाम कौन दे रहा है? UPA में महंगाई 12% थी, आज 5% पर नियंत्रित है। आयुष्मान से 35 करोड़ लोगों को मुफ्त इलाज मिला। आपातकाल में संजय गांधी ने जबरन नसबंदी कराई, हजारों की मौत हुई।

जो कांग्रेस आज लोकतंत्र पर ज्ञान दे रही है, उसी कांग्रेस की इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया था। उनके बेटे संजय गांधी ने जबरन नसबंदी अभियान चलाया था, जिसमें हजारों गरीब, दलित, मुस्लिम युवाओं की जबरन नसबंदी की गई और सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी। मौत के उन सौदागरों का हिसाब कौन देगा? भोपाल गैस कांड के आरोपी एंडरसन को रातों-रात भगाया, आज हिसाब मांग कर नौ सौ चूहें खाकर बिल्ली हज को चली वाली कहावत को चरितार्थ कर रही। दिसंबर 1984 को भोपाल में हजारों लोग गैस कांड में तड़प-तड़प कर मर गए। आरोपी वारेन एंडरसन को कांग्रेस के मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह ने सरकारी प्लेन से रातों-रात दिल्ली भेजकर अमेरिका भगा दिया। 15 हजार से ज्यादा मौतों के जिम्मेदार को भगाने वाली कांग्रेस आज हमसे जवाब मांग रही है। मौत के सौदागरों को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

नोटबंदी, GST, स्मार्ट सिटी पर भी जवाब देते हुए सुमीत शर्मा ने कांग्रेस को दिए आंकड़ों में बताया कि 

नोटबंदी से 3 लाख फर्जी कंपनियां बंद हुईं, GST से 17 टैक्स खत्म होकर एक देश-एक टैक्स बना। रायगढ़ सहित 100 स्मार्ट सिटी में हजारों करोड़ के विकास कार्य दिख रहे हैं। काले धन पर SIT बनाकर 1.25 लाख करोड़ की बेनामी संपत्ति जब्त मोदी सरकार ने की। सुमीत शर्मा ने कहा कि नगेंद्र नेगी और शाखा यादव जैसे नेता केवल बयानबाजी करते हैं, जबकि भाजयुमो जमीन पर रक्तदान कर सेवा करता है। जनता सब देख रही है।