
रायगढ़ घरघोड़ा:- 08 अक्टूबर 2026 विकासखंड घरघोड़ा, जिला रायगढ़ को टीबी मुक्त (सम्पूर्ण क्षय सुरक्षित) विकासखंड के रूप में राज्य स्तर पर घोषित किए जाने तथा विकासखंड में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सेतराम पैकरा को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान विकासखंड खड़गवां, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में आयोजित कार्यक्रम में माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के कर-कमलों से प्रदान किया गया। इस गरिमामय अवसर पर जनपद पंचायत घरघोड़ा के माननीय अध्यक्ष महोदय श्री सहनू राम पैंकरा जी साथ मे उपस्थित थे। राज्य स्तर पर प्राप्त यह सम्मान घरघोड़ा विकासखंड के साथ-साथ पूरे रायगढ़ जिले के स्वास्थ्य विभाग के लिए अत्यंत गौरव और सौभाग्य का विषय है।
डॉ. सेतराम पैकरा ने पूरी टीम को दिया सम्मान का श्रेय
सम्मान प्राप्त करने के पश्चात खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सेतराम पैकरा ने इस उपलब्धि का श्रेय स्वयं लेने के बजाय पूरी स्वास्थ्य विभाग की टीम, मैदानी स्वास्थ्यकर्मियों, मितानिनों, जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता के सामूहिक सहयोग को दिया।
उन्होंने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए रायगढ़ जिले के कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा तथा जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।
इसके साथ ही उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा के समस्त चिकित्सकों, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी, विकासखंड डाटा प्रबंधक, STS, STLS, सभी अधीनस्थ शहरी स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के सेक्टर प्रभारियों, समस्त पर्यवेक्षकों, आयुष्मान आरोग्य मंदिर के ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, समस्त अधिकारी-कर्मचारियों एवं मितानिनों के महत्वपूर्ण योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
सहकर्मियों के सहयोग के बिना कोई भी कार्य संभव नहीं
: डॉ. पैकरा ने कहा कि—
“टीबी मुक्त घरघोड़ा की यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं है। यह पूरी स्वास्थ्य टीम और समाज के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। बिना सहकर्मियों के सहयोग के कोई भी कार्य संभव नहीं है।”
उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा मैदानी स्तर पर लगातार प्रयास किए गए तथा स्वास्थ्यकर्मियों, मितानिनों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीण समुदाय के सहयोग से टीबी की पहचान, जांच, उपचार एवं मरीजों के फॉलोअप सहित विभिन्न गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित किया गया।
सरपंचों एवं ग्रामवासियों के सहयोग को भी सराहा
खण्ड चिकित्सा अधिकारी ने विकासखंड घरघोड़ा के सभी सरपंचों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों के प्रति भी विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न गतिविधियों एवं टीबी उन्मूलन अभियान में ग्रामीणों द्वारा दिए गए सहयोग ने इस लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और जनता के बीच बेहतर समन्वय एवं जनभागीदारी के कारण ही घरघोड़ा विकासखंड को टीबी मुक्त विकासखंड के रूप में राज्य स्तर पर स्थान प्राप्त हो सका है।
: भविष्य के स्वास्थ्य लक्ष्यों के लिए भी जारी रहेगा प्रयास
डॉ. सेतराम पैकरा ने कहा कि यह राज्य स्तरीय सम्मान पूरी स्वास्थ्य टीम के लिए प्रेरणा और नई जिम्मेदारी लेकर आया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी स्वास्थ्यकर्मियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता के सहयोग से सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त घरघोड़ा की उपलब्धि को बनाए रखने के साथ-साथ अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए टीम भावना के साथ निरंतर कार्य किया जाएगा।
रायगढ़ जिले के लिए गौरव का क्षण
घरघोड़ा विकासखंड को टीबी मुक्त (सम्पूर्ण क्षय सुरक्षित) विकासखंड के रूप में राज्य स्तर पर मान्यता मिलना और इसके लिए खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सेतराम पैकरा का माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के हाथों सम्मानित होना, पूरे रायगढ़ जिले के स्वास्थ्य विभाग के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।
यह सम्मान उन सभी अधिकारी-कर्मचारियों, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, मितानिनों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों के सामूहिक समर्पण को समर्पित है, जिनके निरंतर सहयोग और मेहनत से “टीबी मुक्त घरघोड़ा” का लक्ष्य साकार हुआ।
“टीबी मुक्त घरघोड़ा — सामूहिक प्रयास, सामूहिक उपलब्धि




