ब्रेकिंग

जेसीआई रायगढ़ सिटी ने भव्यता और उल्लास के साथ सम्पन्न की महाराजा अग्रसेन जी की प्रातःकालीन आरती

जेसीआई रायगढ़ सिटी ने भव्यता और उल्लास के साथ सम्पन्न की महाराजा अग्रसेन जी की प्रातःकालीन आरती

रायगढ़। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 के पावन अवसर पर दिनांक 9 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को जेसीआई रायगढ़ सिटी को अग्रोहा भवन में प्रातःकालीन महाआरती का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस गरिमामयी आयोजन में संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:15 बजे गौरीशंकर मंदिर चौक से हुआ, जहाँ संस्था के सभी सदस्य पारंपरिक परिधान (सफेद कुर्ता-पायजामा) में परिवार के साथ एकत्रित हुए। तत्पश्चात 8:30 बजे बैंड- बाजों की मधुर धुनों के साथ एक भव्य एवं आकर्षक जुलूस के साथ अग्रोहा भवन पहुंचे।

अग्रोहा भवन में प्रातः ठीक 9:00 बजे महाराजा अग्रसेन जी की पावन एवं भव्य आरती उतारी गई। संस्था के सभी सदस्यों ने एकजुटता, असीम श्रद्धा और ऊर्जा के साथ आरती में भाग लिया तथा महाराजा अग्रसेन जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर जेसीआई रायगढ़ सिटी के अध्यक्ष जेसी CA गुलशन अग्रवाल, सचिव JC वेदांग बेरीवाल, JCRT विंग की अध्यक्षा JCRT प्रीति अग्रवाल, सचिव JCRT मधु अग्रवाल, कार्यक्रम निदेशक JC सुनील अग्रवाल कोतरलिया, JC CA अमन मित्तल एवं JCRT दीपा अग्रवाल जामगांव सहित संस्था के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

अध्यक्ष जेसी सी ए गुलशन अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन संस्था के लिए अत्यंत गर्व और सौभाग्य का विषय रहा तथा सभी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति एवं सहभागिता से यह कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से सफल हुआ।