ब्रेकिंग

पोर्ते महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संपन्न   आज का नौजवान राष्ट्र के निर्माता – अजय वर्गीस

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़ घरघोड़ा :- निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता विशेष अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत 17+ आयु वर्ग छात्र छात्राओं को मतदाता सूची में अधिकाधिक संख्या में पंजीयन हेतु 10 अक्टूबर को विशेष कैंप का आयोजन डॉ भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय घरघोड़ा में संस्था प्राचार्य डॉ जगदीश तिर्की के मार्गदर्शन एवं एस एल साहू रासेयो कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में किया गया।

[10/12, 10:21 AM] rajesh sharma78073: कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सह प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित अजय वर्गीस (बी एल ओ)घरघोड़ा एवं संतोष कुमार निषाद ( (बी आर सी) घरघोड़ा का स्वागत छात्र छात्राओं द्वारा पुष्प गुच्छा से किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान बी एल ओ वर्गीस द्वारा छात्रों को ऑन लाईन एवं ऑफ लाईन के माध्यम से मतदाता फॉर्म – 6, 7 एवं 8 के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किए एवं युवा छात्रों को राष्ट्र निर्माता कह कर संबोधित किए।सभी छात्र जो 17+ हैं वे फॉर्म – 6 भर कर अपने बी एल ओ के पास पंजीयन हेतु जमा करें और शासन के इस महाअभियान में सात प्रतिशत सहयोग करें।इसी कड़ी में निषाद सर बी आर सी घरघोड़ा ने भी मतदाता पंजीयन में यदि कोई कठिनाई आती है तो हमें संपर्क करें हम यथा संभव प्रयास कर समस्या को दूर करने का प्रयास करेंगे एवं कैंप के मुख्य उद्देश्य के बारे में वे संक्षेप में बताए।अगली कड़ी में प्राचार्य डॉ जगदीश तिर्की ने छात्रों को निर्भीक,निष्पक्ष,निडर एवं सही उम्मीदवार का चयन कर अपना मदाधिकार का प्रयोग करने के लिए आह्वान किए। अंत में महाविद्यालय ई एल सी प्रभारी रामप्यारे सूर्यवंशी ने बताए कि हमारे द्वारा हर एक कक्षा से एक छात्र एवं एक छात्रा का चयन किया गया है जो 17+ वाले छात्रों को फॉर्म -6 भरने एवं मतदाता सूची में नाम जुड़वाने में सहयोग करेंगे। कार्यक्रम के अंत में ई एल सी प्रभारी सूर्यवशी द्वारा अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया गया तथा पूरे कार्यक्रम के दौरान मंच का सफल संचालन अजय कुमार मिश्रा (ई क्यू ए सी)प्रभारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सभी महाविद्यालयीन स्टॉफ उपस्थित रहे तथा रासेयो स्वयं सेवकों में रूपेश,शंकर,सागर,बजरंग,शनि,छोटू,सुनीता,ईश्वरी,नीलिमा,पूजा,क्षीरसागर,किशोर,मिथिला,राहुल,सत्येंद्र,वर्षा,टीना,अंजलि,शशिकला,लक्ष्मीप्रिय,पूजा,ईशा,प्रियंका,अनुष्का, जोत्सना, रमा,श्वेता,आदि भारी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रह कर प्रशिक्षण प्राप्त किए।