
लक्ष्य न्यूज़ घरघोड़ा । डॉ. गुरप्रीत कौर पोथीवाल, MBBS द्वारा FMGE परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण करने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह पोथीवाल, घरघोड़ा ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
गुरनाम सिंह पोथीवाल ने कहा कि डॉ. गुरप्रीत कौर ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर यह शानदार सफलता हासिल कर पूरे परिवार, समाज और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।उन्होंने कहा कि परिवार के लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण है। ईश्वर से प्रार्थना है कि डॉ. गुरप्रीत कौर अपने चिकित्सा क्षेत्र में निरंतर सफलता प्राप्त करें और एक कुशल, नेकदिल एवं सेवाभावी चिकित्सक बनकर मानवता की सेवा करें।
गुरनाम सिंह पोथीवाल अध्यक्ष, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा
घरघोड़ा
गुरमीत सिंह पोथीवाल सहित परिवारजनों एवं शुभचिंतकों ने भी डॉ. गुरप्रीत कौर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




