ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की माताजी के निधन पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जताया गहरा शोक

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़:-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि माँ का जाना परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। माँ के आशीर्वाद, संस्कार और स्नेह से ही व्यक्ति जीवन में आगे बढ़ता है। ओपी चौधरी ने कहा कि दुःख की इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और उनके समस्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।