ब्रेकिंग

यगढ़ में आज से सजेगा देशभर के चर्म रोग विशेषज्ञों का महाकुंभ,होटल श्रेष्ठा मे ‘CG CUTICON 2026’ का भव्य आगाज जुटेंगे देशभर से 150 चर्म रोग विशेषज्ञ

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़ आज से : रायगढ़। त्वचारोग विशेषज्ञों की राष्ट्रीय संस्था इंडियन एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलॉजिस्ट, वेनेरोलॉजिस्ट एंड लेप्रोलॉजिस्ट (IADVL) के छत्तीसगढ़ चैप्टर की दो दिवसीय वार्षिक स्टेट कांफ्रेंस ‘CG CUTICON 2026’ का आगाज 14 नवंबर से होने जा रहा है। शहर के होटल श्रेष्ठा में 14 और 15 नवंबर को आयोजित इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में देश और प्रदेश के 150 से अधिक ख्याति प्राप्त चर्म रोग विशेषज्ञ जुटेंगे। शुक्रवार को आयोजित एक विशेष पत्रकार वार्ता में आयोजन समिति ने इस पूरे कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा साझा की

[11/14, 9:45 AM] rajesh sharma78073: प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए IADVL छत्तीसगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. पीयूष अग्रवाल और सचिव डॉ. राकेश पटेल ने बताया कि रायगढ़ को पहली बार इस राज्य स्तरीय आयोजन की मेजबानी का अवसर मिला है। दो दिनों तक चलने वाली यह कांफ्रेंस चार चरणों में संचालित होगी। इसमें त्वचा रोगों के इलाज को लेकर देश-दुनिया में हो रही नई रिसर्च और उन्नत मेडिकल तकनीकों पर मंथन किया जाएगा। इस महामंथन से निकलने वाले निष्कर्षों का सीधा लाभ निकट भविष्य में मरीजों के बेहतर इलाज के रूप में मिलेगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के डॉ. दिलीप सा, डॉ. अखिलेश बेहरा, डॉ. नवल पटेल सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

[11/14, 9:46 AM] rajesh sharma78073: पत्रकार वार्ता के दौरान विशेषज्ञों ने चर्म रोगों को लेकर आम जनता के लिए कई गंभीर चेतावनियां भी जारी कीं। डॉ. पीयूष अग्रवाल ने बताया कि इस कांफ्रेंस में बेंगलुरु, अहमदाबाद और कोलकाता सहित देशभर के नेशनल एक्सपर्ट्स अपने शोध पत्र (रिसर्च पेपर) प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि वर्तमान में लोग आकर्षक दिखने की चाह में बिना किसी डॉक्टरी सलाह के तरह-तरह के ब्यूटी सप्लीमेंट्स (गोलियां) ले रहे हैं। इन दवाओं का ओवरडोज सीधे तौर पर लिवर और किडनी को डैमेज कर रहा है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है।

वहीं, संस्था के राज्य सचिव डॉ. राकेश कुमार पटेल ने बताया कि ‘क्यूटिकॉन’ के जरिए छत्तीसगढ़ के 100 से अधिक स्किन डॉक्टर्स को अपनी नॉलेज अपडेट करने का एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म मिलेगा। बीमारियों के बढ़ते ट्रेंड पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि अत्यधिक गर्मी, उमस और बढ़ते प्रदूषण की वजह से फंगल इन्फेक्शन के मामले काफी बढ़ गए हैं। इसके अलावा धूल से होने वाली एलर्जी (एलर्जिक राइनाइटिस), त्वचा में जलन, घमौरियां और छोटे बच्चों की स्किन सेंसिटिविटी (एटोपिक डर्मेटाइटिस) जैसी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं, जिन पर कांफ्रेंस में विस्तार से चर्चा कर बचाव के नए तरीके तलाशे जाएंगे।