ब्रेकिंग

विश्व क्षय दिवस पर टी.बी मुक्त ग्राम पंचायतों का हुआ सम्मान टी.बी उन्मूलन के लिए व्यापक जांच एवं जागरूकता अभियान पर जोर

 

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़, 25 मार्च 2026/ विश्व क्षय दिवस के अवसर पर राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन में 24 मार्च को सिंधु पंचायती धर्मशाला में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री टी.बी मुक्त पंचायत अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सीईओ जिला

पंचायत श्री अभिजीत बबन पठारे ने जिले के 358 ग्राम पंचायतों में से 142 को ब्रॉन्ज, 176 को सिल्वर तथा 40 पंचायतों को गोल्ड श्रेणी में सम्मानित करते हुए गांधी जी की प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों से टी.बी मुक्त भारत के निर्माण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)

कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जगत ने वर्तमान में चल रहे टी.बी उन्मूलन अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य टी.बी के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जिले को जल्द से जल्द टी.बी मुक्त बनाना है। जिला क्षय अधिकारी डॉ. जय कुमारी चौधरी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक रंजना पैंकरा ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा चिन्हित 298 ग्रामों में हैंडहेल्ड एक्स-रे के माध्यम से व्यापक टी.बी स्क्रीनिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि संदिग्ध मरीजों के सैंपल तत्काल लेकर जांच की जा रही है तथा सभी विकासखंडों में उपलब्ध ट्रू-नॉट मशीनों से परीक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है। इस अवसर पर जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।