
0 देश की अग्रणी औद्योगिक एवं तकनीकी संस्थाओं के विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, बिजली संयंत्रों की विश्वसनीयता और कार्यक्षमता बढ़ाने पर हुआ मंथन
लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़, 20 नवंबर। जिंदल इंस्टीट्यूट ऑफ पावर टेक्नोलॉजी (जिप्ट ), तमनार द्वारा 20 नवंबर को जिप्ट ऑडिटोरियम में “एआई-इनेबल्ड वाइब्रेशन मॉनिटरिंग, इंटेलिजेंट डायग्नोस्टिक्स एवं प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस” विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में ऊर्जा क्षेत्र के दिग्गज उद्योग प्रतिनिधियों, तकनीकी विशेषज्ञों एवं पेशेवरों ने भाग लेकर आधुनिक तकनीक के माध्यम से बिजली संयंत्रों की कार्यक्षमता, सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया।
सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित एनालिटिक्स, इंटेलिजेंट डायग्नोस्टिक्स, डिजिटलाइजेशन एवं प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस की नवीनतम तकनीकों पर ज्ञान और अनुभवों का आदान-प्रदान करना था। विशेषज्ञों ने बताया कि आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग से मशीनों में संभावित खराबियों की समय रहते पहचान की जा सकती है, जिससे अनियोजित शटडाउन को कम करने और संयंत्रों की परिचालन दक्षता बढ़ाने में मदद मिलती है। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ जिंदल इंस्टीट्यूट ऑफ पावर टेक्नोलॉजी (JIPT) के प्रमुख श्री संजीव कुमार के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए सम्मेलन के उद्देश्यों और निर्धारित एजेंडे की जानकारी दी।
इसके पश्चात डीसीपीपी के एचओपी श्री अभय कुमार सामैयार ने अपने विचार रखे। उनके बाद माइंस का प्रतिनिधित्व करते हुए श्री प्रकाश तथा तमनार के एचओपी श्री सुनील कुमार गुप्ता ने भी सम्मेलन को संबोधित किया और अपने अनुभव एवं महत्वपूर्ण विचार साझा किए।
इस अवसर पर जेपीएल के सलाहकार श्री प्रदीप्ता कुमार मिश्रा ने भी अपने संबोधन से सत्र को समृद्ध किया। वहीं एमडी श्री सुदीप नाग वर्चुअल माध्यम से सम्मेलन में जुड़े और उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए अपने विचार साझा किए। उद्घाटन सत्र का समापन श्री एस.के. मजूमदार के समापन संबोधन के साथ हुआ।
सम्मेलन में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों एवं विशेषज्ञों ने सहभागिता की। तकनीकी सत्रों में एआई आधारित वाइब्रेशन मॉनिटरिंग, मशीनों की स्थिति का बुद्धिमत्तापूर्ण विश्लेषण, संभावित तकनीकी खराबियों की पूर्व पहचान तथा आधुनिक तकनीकों के माध्यम से उपकरणों की विश्वसनीयता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर एबीबी , जोस्ट्स इंजीनियरिंग , एनटीपीसी सीपत , इमर्सन, आईस टेक सेनसाइंसेंसिंग, जीई वरनोवा , फोरब्स मार्शल, भेल एवं जिंदल पावर लिमिटेड तमनार के प्रतिनिधियों ने अपने तकनीकी अनुभव एवं व्यावहारिक जानकारियां साझा कीं। वक्ताओं ने वाइब्रेशन मॉनिटरिंग, मशीनों की स्थिति का आकलन, स्मार्ट डायग्नोस्टिक्स और पूर्वानुमान आधारित रखरखाव की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
एआई और डिजिटल तकनीक को अपनाना ज़रूरी…
सम्मेलन में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि ऊर्जा क्षेत्र में भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए एआई एवं डिजिटल तकनीकों को अपनाना आवश्यक है। इन तकनीकों के माध्यम से बिजली संयंत्रों को अधिक स्मार्ट, सुरक्षित, सक्षम और विश्वसनीय बनाया जा सकता है।
राष्ट्रीय सम्मेलन होगा महत्वपूर्ण
यह राष्ट्रीय सम्मेलन ऊर्जा क्षेत्र में तकनीकी नवाचार, ज्ञान के आदान-प्रदान और आधुनिक रखरखाव प्रणालियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा ।




