
शशि भूषण गुप्ता पुसौर विकासखंड पुसौर के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं किसान कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में खाद उपलब्ध नहीं होने के कारण पुसौर के मेन रोड रोड में चक्का जा किया जाएगा ज्ञात होगी की छोटे धान लिए समय निकलता जा रहा है और सोसाइटी में समाचार लिखे जाने तक खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा है जबकि निजी गोदाम या दुकानों में ब्लैक में खाद बिक रहा है जो कि किसानों का हो रही दिक्कत को देखते हुए समस्त किसान कांग्रेस एवं पार्टी कार्यकर्ता तहसीलदार महोदय को निवेदन किए हैं

किसान कांग्रेस नेता लालू सिंह ने इस प्रतिनिधि को बताया की दिनांक 24 8.2025 तक अगर खाद सोसाइटी में नहीं आ रही है तो हम सब कार्यकर्ता 25.8.2025 को सोमवार को में चौक में चक्का जाम करेंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी

उक्त जानकारी रोहित पटेल पूर्व विधायक प्रतिनिधि लिखित में ज्ञापन तहसीलदार महोदय एवं थाना प्रभारी को सोपा गया है




