
शशि भूषण गुप्ता पुसौर जिला प्रशासन की मार्गदर्शन में खाद की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने हेतु प्रशासन सख्त रूप अपनाते हुए विगत दिनों एसडीओ श्री हरीश राठौर एवं विकासखंड कृषि अधिकारी श्री आर के पटेल द्वारा केदार फर्टिलाइजर्स गढ़ उमरिया तथा अग्रवाल खाद भंडार पुसौर एवं प्रधान ट्रेडर्स बाबा मोहन दास एग्रो वर्क्स कसाई पाली का सघन निरीक्षण किया गया जिसमें प्रधान ट्रेडर्स के पास स्टॉक एवं केदार फ़र्टिलाइज़र के स्टॉक रजिस्टर में अनियमित पाए जाने पर उनका स्पष्टीकरण जारी किया गया है एवं समस्त उर्वरकों को उचित मूल्य पर प्रदान करने का निर्देश दिया गया है संयुक्त द्वय अधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया की कालाबाजारी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई किया जाएगा ज्ञात हो कि पूर्व में भी बाबा मोहन दास एग्रो एवं किसान इंटरप्राइजेज पुसौर की उर्वरक दुकानों में उर्वरक अधिनियम के तहत कार्रवाई कर बिक्री प्रतिबंध की कार्रवाई की गई थी 

————–

प्रशासन ने निर्देश दिया है कि किसानों से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही या कालाबाजारी होगी तो खाद दुकानदार के ऊपर कठोर सख्त कार्रवाई की जाएगी
रोहित कुमार पटेल ब्लॉक कृषि अधिकारी पुसौर




