
लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़ पुसोर शशि भूषण गुप्ता पुसोर मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया रक्तदान कर मानव कल्याण के इस पुनीत कार्य में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहित सतपथी, कृषि सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष घनश्याम पटेल, डॉ. रजनी नायक, पंडित उत्तम पंडा ने अपना विशेष योगदान दिया और प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष मानी मोहित सतपथी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष उमेश साव, जनपद पंचायत अध्यक्ष हेमलता हरिशंकर चौहान, मंडल अध्यक्ष जैमिनी गुप्ता, जनपद पंचायत सदस्य मुक्तेश्वर पंडा, पार्षद वरुण महाणा, मंगल साव, ओकेश बेहरा, शौकीलाल चौहान,

पिछड़ा वर्ग जिला महामंत्री मनोरंजन साहू सहित स्वास्थ्य विभाग के खंड चिकित्सा अधिकारी विनोद नायक, डॉ. दिनेश नायक, डॉ. रजनी नायक एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।




