ब्रेकिंग

पुसोर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वृक्षारोपण और मंदिर में साफ सफाई की

 

पुसौर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज महादेव मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसके तहत मंदिर परिसर व आसपास की साफ सफाई की गई साथ ही वृक्षारोपण करते हुए पीपल का वृक्ष लगाया गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनी मोहित सतपथी ने कहा कि

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)

स्वच्छता अभियान राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही स्वच्छ और सशक्त भारत का निर्माण संभव है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत मिशन को गति देते हुए हम सबका दायित्व है कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, स्वस्थ, आत्मनिर्भर भारत, घर-घर स्वदेशी और समृद्ध भारत दें।

इस दौरान नगर पंचायत पुसौर अध्यक्ष श्रीमती मानी मोहित सतपथी, अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहित सतपथी, दिनेश गुप्ता, कृषि सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष घनश्याम पटेल, पार्षद वरुण महाणा, पप्पू यादव, ओकेश बेहरा, भाजपा मंडल मंत्री विजय महाणा, मीडिया प्रभारी विकास होता, पालू गुप्ता सहित गणमान्य नागरिक एवं महिला सफाईकर्मी शामिल थे।