ब्रेकिंग

पुसौर में 34 बच्चों का स्वर्णप्रसन संस्कार किया गया 

 

पुसौर चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने की मंशा के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आयुष के प्रचार के उद्देश्य से व्यापक रूप से कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, इसी कड़ी में नगर पंचायत पुसौर अंतर्गत स्पेशलाइज्ड थेरेपी सेंटर पुसौर में रोग प्रतिरोधक काढ़ा वितरण, पाम्पलेट वितरण किया गया एवं 6 माह से 12 वर्ष तक के 34 बच्चों का स्वर्णप्रशन संस्कार किया गया।

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉक्टर देबाशीष राय चौधरी ने बताया कि स्वर्णप्रशन संस्कार हर माह के पुष्य नक्षत्र में बच्चों का व्याधिक्षमत्व बल एवं समग्र विकास के लिए शास्त्र में वर्णित 16 संस्कार में एक प्रमुख संस्कार है, इस कार्यक्रम में विशेष रूप से फार्मासिस्ट नीलकंठ देवांगन, पंचकर्म सहायक शिव प्रसाद बघेल, दिनेश कुमार सारथी एवं डोलनारायण सिदार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।।।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)